ePaper

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ शिवाजी सेना संगठन ने निकाला कैंडिल मार्च

Updated at : 23 Apr 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ शिवाजी सेना संगठन ने निकाला कैंडिल मार्च

आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछ कर गोली मारने जैसा जघन्य अपराध किया है.

विज्ञापन

किशनगंज जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद वीर शिवाजी सेना संगठन से जुड़े दर्जनों सदस्यों ने कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. गौरतलब हो कि मंगलवार को पहलगाम में आतंकियों द्वारा निहत्थे पर्यटकों पर हमला किया गया था जिसमें 28 पर्यटकों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल है. कैंडल मार्च में शामिल सदस्यों ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. दर्जनों की संख्या में जुटे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस दौरान मौन रख कर मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. भाजपा नेता अधिवक्ता अजीत कुमार दास ने कहा कि जिस तरह का कायराना हरकत किया गया है उससे हम सभी मर्माहत है. वीर शिवाजी सेना के अध्यक्ष सुमित साहा ने कहा कि आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछ कर गोली मारने जैसा जघन्य अपराध किया है. ऐसे आतंकियों का तुरंत सफाया किया जाना चाहिए. वही राम सेना के अध्यक्ष चंद्र किशोर राम ने कहा कि अगर सरकार कुछ नहीं करेगी तो हिन्दू समाज अब एकजुट होकर आतंकियों का सफाया करेगी. इस दौरान बड़ी संख्या में राजेश गुप्ता, विशाल कुमार, लखबीर कौर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन