ePaper

धू-धूकर जली यात्रियों से भरी बस, खिड़की से फांद कर यात्रियों ने बचायी अपनी जान, सामान जलकर राख

Updated at : 05 Aug 2024 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
धू-धूकर जली यात्रियों से भरी बस, खिड़की से फांद कर यात्रियों ने बचायी अपनी जान, सामान जलकर राख

सिल्लीगुडी से पूर्णिया जा रही समीर ट्रेवल्स की वातानुकूलित चलती बस में अचानक आग लग गयी. गनीमत रही कि बस में पूरी तरह आग लगने से पहले सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया.

विज्ञापन

किशनगंज.सिल्लीगुडी से पूर्णिया जा रही समीर ट्रेवल्स की वातानुकूलित चलती बस में अचानक आग लग गयी. गनीमत रही कि बस में पूरी तरह आग लगने से पहले सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया. बस में तीन दर्जन के लगभग यात्री सवार थे. दरअसल एनएच 27 पर बस टर्मिनल के नजदीक खगड़ा ओवरब्रिज के ऊपर सोमवार को सिलीगुड़ी से पूर्णिया जा रही बस में अचानक आग लग गई. यात्री जैसे ही बस से बाहर निकले बस में आग और भड़कने लगी. और जल्द ही आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. बस धू- धू कर जलने लगी. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस व अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

बस धू- धू कर जली बस

सोमवार को स्थानीय वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल से दिन के करीब एक बजकर 10 मिनट पर पूर्णिया के लिए निकली. बस में तकरीबन तीन दर्जन यात्री सवार थे. जिसमें बच्चे भी थे. बस जैसे ही खगड़ा ओवर ब्रिज में साई सेंटर के निकट पहुंची बस के आगे के हिस्से से धुंआ उठना शुरु हो गया. बस में धुंआ उठता देख ड्राईवर ने बस वहीं रोक दी और सभी यात्री अपना सामान छोड़ जल्दी से उतरने लगे. कुछ यात्री खिड़की खोल कर नीचे उतर गए. यात्रियों के उतरते ही आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने के कारण बस में अफरातफरी का मच गयी. यात्रियों ने किसी तरह अपनी जान बचायी. आग इतना जबरदस्त था की आग की लपटे दूर से दिखायी दे रही थी. घटना के कारण एक लेन में गाड़ियों का आवागमन करीब एक घंटे तक बाधित रहा. बाद में आवागमन चालू किया गया. बस वातानुकूलित थी इसलिए आग जल्दी फैली.

सामान हुआ जलकर रख

बस से यात्री तो उतर गए लेकिन उनका सामान जलकर राख हो गया. चुकी आग की लपटों ने तेजी से बस को अपनी आगोश में ले लिया. इसलिए बस से सिर्फ यात्री ही उतर सके. बस में रखा उनका सारा सामान जलकर राख हो गया.

क्या कहा यात्री ने

किशनगंज से पूर्णिया की यात्रा कर रही महिला दिलनाज बेगम ने बताया कि ओवरब्रिज के पास बस के चालक वाली सीट के पास अचानक धुआं निकलने लगा. इसके बाद हम सभी अपना सामान छोड़कर बस से बाहर निकलें. उन्होंने बताया कि पूरा समान जलकर राख हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन