बंगाल चुनाव ने बिहार में बिगाड़ी ट्रेनों की सूरत, रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही खचाखच भीड़

Published by :Preeti Dayal
Published at :21 Apr 2026 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal elections train services crowd gathering

ठाकुरगंज स्टेशन की तस्वीर

Bihar News: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव का असर ट्रेनों में देखने के लिए मिल रहा है. किशनगंज में ठाकुरगंज स्टेशन पर रेलवे यात्रियों की भारी भीड़ जुट रही है. कई यात्रियों को काफी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा जबकि कई यात्री बिना सफर किए ही लौट जा रहे.

विज्ञापन

Bihar News: पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनावों का असर अब रेल यातायात पर भी साफ दिखने लगा है. मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों से अपने-अपने क्षेत्रों की ओर जा रहे हैं, जिसके कारण ट्रेनों में खचाखच भीड़ देखने के लिए मिल रही है. पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. इससे पहले बिहार में ट्रेनों की सूरत बदल गई है.

प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति

किशनगंज में ठाकुरगंज स्टेशन पर हालात ऐसे बन गए कि हर रोज सफर करने वाले यात्री ट्रेन में चढ़ ही नहीं पा रहे हैं. सुबह और शाम की ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति रही. कई यात्रियों को मजबूरन अगली ट्रेन का इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ लोग बिना सफर किए ही वापस लौट गए.

स्थानीय यात्रियों ने की यह मांग

स्थानीय यात्रियों का कहना है कि चुनाव के समय अतिरिक्त कोच या स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था नहीं होने से आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. रोजाना कामकाज के लिए यात्रा करने वाले लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है. यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त बोगी या विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके.

अब तक कई समर स्पेशल ट्रेनों का एलान

रेलवे यात्रियों की मांग को देखते हुए क्या निर्णय लिया जाता है, यह देखने वाली बात होगी. दूसरी तरफ गर्मी की वजह से ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए कई समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है. बिहार से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत अन्य राज्यों के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी. सफर के दौरान रेल यात्रियों को कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से निर्णय लिया गया है.

Also Read: बिहार की ‘डेंजरस’ सड़कों की होगी टेक्निकल स्टडी, परिवहन विभाग ने लिया फैसला

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन