बिहार की ‘डेंजरस’ सड़कों की होगी टेक्निकल स्टडी, परिवहन विभाग ने लिया फैसला
पटना की सड़क (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Government: बिहार की ‘डेंजरस’ सड़कें यानी कि सबसे ज्यादा जिन सड़कों पर दुर्घटना होती है, उनका टेक्निकल स्टडी किया जाएगा. बिहार परिवहन विभाग की ओर से नई व्यवस्था की जा रही है. इसके साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जाएगा.
Bihar Government: बिहार में सड़कों की स्थिति और भी दुरुस्त होने वाली है. परिवहन विभाग की ओर से खास फैसला लिया गया है. राज्य में पटना सहित बाकी सभी अधिक दुर्घटना वाले सड़कों का टेक्निकल स्टडी किया जाएगा. इसमें पटना के अटल पथ सहित अन्य पथों को शामिल किया जाएगा. निर्माण और तकनीकी चीजों का अध्ययन होगा.
आपके शहर में
पटना के अटल पथ में गाड़ियों की रफ्तार बढ़ने से दुर्घटनाएं भी बढ़ी हैं. परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सभी सड़क पर स्पीड कंट्रोल की व्यवस्था की जाएगी. लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा, ताकि दुर्घटनाएं कम हो सकें.
स्टडी के दौरान बनने वाली रिपोर्ट की होगी समीक्षा बैठक
विभाग के मुताबिक स्टडी के दौरान बनने वाली रिपोर्ट पर समीक्षा बैठक होगी. इसको लेकर अधिकारियों की हर जिला स्तर पर टीम का गठन होगा. इसी कड़ी में सड़क सुरक्षा के तहत कार्रवाई शुरू की जाएगी. सड़क सुरक्षा के तहत जुड़े सभी विभाग के अधिकारी इस स्टडी में शामिल रहेंगे, जो कि तकनीकी रूप से दुर्घटना वाले इलाकों का अध्ययन करेंगे.
37 फुट ओवर ब्रिज के लिए एस्टीमेट होगा तैयार
सड़क दुर्घटना वाले इलाकों को चिह्नित किया जाएगा, ताकि अटल पथ पर दुर्घटनाएं कम हो सके. अटल पथ पर चार फुट ओवर ब्रिज प्रस्तावित हैं. जहां फुट ओवर ब्रिज है, वहां लोगों को उसका उपयोग करने के लिए जागरूक किया जायेगा.
सड़क सुरक्षा के तहत कैमरों की संख्या बढ़ेगी. इसके अलावा बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के जरिए राज्य भर में 37 फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाया जाएगा. इन सभी में बुजुर्ग, दिव्यांगजनों के लिए लिफ्ट लगाया जाएगा.
बिहार में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करने के लिए लोगों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा. जहां पर एफओबी पहले से बना हुआ है. उन सभी एफओबी का उपयोग कितना हो रहा है. यह अधिकारियों और यातायात पुलिस को सुनिश्चित करना है.
Also Read: सम्राट सरकार में राजस्व कर्मियों की बल्ले-बल्ले, निलंबन होने वाला है रद्द
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए