रेलवे गुमटी बंद होते ही लग जाता है जाम, राहगीर हलकान

Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 11 Feb 2026 8:45 PM

विज्ञापन

रेलवे गुमटी बंद होते ही लग जाता है जाम, राहगीर हलकान

विज्ञापन

गलत दिशा में वाहन खड़ा करने से उलझ रही ट्रैफिक व्यवस्था, घंटों फंस रहे लोग

ठाकुरगंज. नगर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के दौरान रेलवे गुमटी का बंद होना और फिर खुलना स्थानीय लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है. गुमटी खुलने के बाद ट्रैफिक जाम होना यहां की नियति बन गयी है. इस समस्या के कारण लोगों को गुमटी खुलने के बाद भी घंटों समय बेवजह गवाना पड़ता है. आलम यह है कि महज 50 मीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों के पसीने छूट जाते हैं. देखा जाता है कि गुमटी बंद होने पर दोनों तरफ के वाहन चालक, विशेषकर बाइक सवार, पहले निकलने की होड़ में गलत दिशा (रौंग साइड) में जाकर खड़े हो जाते हैं. इनके पीछे देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. जब गुमटी खुलती है, तो सामने से आ रहे ट्रैफिक के लिए रास्ता पूरी तरह ब्लॉक हो जाता है. कुछ बाइक सवार तो किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन उनके पीछे खड़े वाहन पूरे रास्ते को जाम कर देते हैं. इसके कारण दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है. जाम की इस स्थिति में वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को भी भारी मशक्कत करनी पड़ती है. अक्सर गलत दिशा से वाहन निकालने के चक्कर में चालकों के बीच तीखी नोक-झोंक और विवाद की स्थिति भी पैदा हो जाती है. इतना ही नहीं, साइकिल सवार भी दो बड़े वाहनों के बीच से निकलने की कोशिश में ट्रैफिक को और अधिक उलझा देते हैं.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन