दो दिवसीय श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का वार्षिक महोत्सव धूमधाम से संपन्न

Updated at : 09 Feb 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिवसीय श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का वार्षिक महोत्सव धूमधाम से संपन्न

होली के धमाल का भी आयोजन किया गया. इसका श्याम प्रेमी भक्तों ने जमकर आनंद लिया

विज्ञापन

किशनगंज शहर के तेघरिया में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का दो दिवसीय 28 वां वार्षिक महोत्सव रविवार को भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया. महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के दरबार में छप्पन भोग लगाया गया. विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा-अर्चना हुई एवं भोग लगाया गया. इसके बाद भजन कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई जिसपर भक्त झूम उठे. इस अवसर पर होली के धमाल का भी आयोजन किया गया. इसका श्याम प्रेमी भक्तों ने जमकर आनंद लिया और खूब झूमे. भजन कलकरों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई. देर रात अपनी भजनों की प्रस्तुति पर भक्तों को भावविभोर कर दिया. इस दौरान दो दिनों तक माहौल भक्तिमय बना रहा. दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव के दौरान श्री श्याम मंदिर तेघरिया में जय श्री श्याम के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो उठा. श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा. श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के लोगों ने बताया कि श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का दो दिवसीय महोत्सव बड़े ही धूमधाम से एवं भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन