मिट्टी खुदाई के दौरान मिली भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति, पाल काल से जुड़े होने की संभावना

Updated at : 11 Mar 2026 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
मिट्टी खुदाई के दौरान मिली भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति, पाल काल से जुड़े होने की संभावना

मिट्टी खुदाई के दौरान मिली भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति

विज्ञापन

सरंडा गांव के पास खुदाई में मिली एक हजार वर्ष पुरानी अलौकिक प्रतिमा बनी कौतूहल का विषय

रामचर भौरादह गांव में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, पुरातत्व विभाग को दी जा रही सूचना

बहादुरगंज. बहादुरगंज थाना क्षेत्र के सरंडा गांव समीप खेतों से मिट्टी खुदाई के दौरान उसके अंदर से सैंकड़ों वर्ष पुरानी अलौकिक मूर्ति बरामद हुई है. मिट्टी खुदाई का काम ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन की मदद से की जा रही थी. तभी मिट्टी के अंदर से यह आकर्षक मूर्ति वहां कार्य कर रहे ट्रैक्टर ड्राइवर व मजदूरों को मिली. प्राचीन पत्थर की अद्भुत कला शैली व नक्काशी से निर्मित यह अलौकिक मूर्ति भगवान विष्णु की प्रतीत हो रही है. सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की बड़ी भीड़ मौके पर जमा हो गयी. ट्रैक्टर चालक द्वारा उस अलौकिक मूर्ति को सुरक्षित तरीके से रामचर भौरादह गांव स्थित अपने घर लाया गया है, जहां इसे विधिवत पूजा-अर्चना के लिए रखा गया है. जमीन के नीचे से इस प्रकार की प्राचीन प्रतिमा का मिलना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. दूर-दराज से लोग दर्शन के लिए गांव पहुंच रहे हैं. जानकारों का मानना है कि मूर्ति की बनावट व नक्काशी को देखकर लगता है कि यह बंगाल के पाल साम्राज्य की हो सकती है, जो आठवीं से 12वीं शताब्दी के बीच का काल था. इस अनुमान के आधार पर यह आकर्षक मूर्ति तकरीबन एक हजार वर्ष पुरानी हो सकती है. प्राचीन दौर में ऐसी अद्भुत कला शैली वाली मूर्तियां धार्मिक स्थलों व मंदिरों में स्थापित की जाती थीं. ग्रामीणों के अनुसार मूर्ति बरामदगी की सूचना पुलिस प्रशासन व पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को भेजी जा रही है, ताकि इसकी ऐतिहासिक सत्यता की जांच हो सके.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन