एसएसबी ने तीन तस्करों को यूरिया खाद के साथ किया गिरफ्तार
Updated at : 11 Mar 2026 8:25 PM (IST)
विज्ञापन

एसएसबी ने तीन तस्करों को यूरिया खाद के साथ किया गिरफ्तार
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर 10 बैग यूरिया खाद के साथ दो बाइक व दो साइकिल जब्त
दिघलबैंक. भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार सुबह सशस्त्र सीमा बल की बी समवाय दिघलबैंक की विशेष नाका पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूरिया खाद की तस्करी को नाकाम कर दिया. इस दौरान तीन भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया व भारी मात्रा में यूरिया खाद, दो बाइक व दो साइकिल जब्त की गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह लगभग 06:15 बजे बी समवाय दिघलबैंक की स्पेशल नाका पार्टी ने भारत-नेपाल सीमा पर सीमा स्तंभ संख्या 133/16 के समीप, जो कि भारतीय क्षेत्र में करीब 20 मीटर अंदर स्थित है, गश्ती के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखी. जांच करने पर पाया गया कि कुछ लोग भारत से नेपाल की ओर यूरिया खाद की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे. एसएसबी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर कार्रवाई की व 10 बैग यूरिया खाद, दो बाइक व दो साइकिल के साथ तीन भारतीय व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक कमल साकिया के नेतृत्व में गठित नाका पार्टी द्वारा की गयी. टीम में मुख्य आरक्षी फोरोज कुमार नायक, आरक्षी रामजीत कुमार, आरक्षी सागर कांत परिदा, आरक्षी संतोष साव व आरक्षी विकास कुमार शामिल थे. जब्त किए गए सभी सामान व गिरफ्तार व्यक्तियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम ऑफिस ठाकुरगंज (बिहार) को सौंपने की प्रक्रिया जारी है. एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार सघन निगरानी व गश्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिससे सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाया जा सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




