प्रगति यात्रा को लेकर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, ठाकुरगंज में चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

Updated at : 11 Mar 2026 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
प्रगति यात्रा को लेकर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, ठाकुरगंज में चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

प्रगति यात्रा को लेकर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, ठाकुरगंज में चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

विज्ञापन

छह जिलों के पुलिस पदाधिकारियों व 200 से अधिक मजिस्ट्रेटों ने संभाली सुरक्षा कमान

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे व बिना प्राधिकार पत्र प्रवेश पर पाबंदी के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम

किशनगंज. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के दौरान ठाकुरगंज में कार्यक्रम स्थल के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. सुरक्षा व्यवस्था की कमान पूर्णिया आयुक्त राजेश कुमार, पूर्णिया प्रक्षेत्र के प्रभारी डीआइजी डॉक्टर कुमार आशीष व एसपी संतोष कुमार ने स्वयं संभाल रखी थी. जिला पदाधिकारी विशाल राज भी पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे. प्रभारी डीआइजी व एसपी लगातार अपने कनीय पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे.

कार्यक्रम स्थल के पास सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी थी व एसडीएम अनिकेत कुमार स्वयं मंच के पास सुरक्षा की निगरानी कर रहे थे. स्थानीय पुलिस के अलावा विशेष सुरक्षा एजेंसी के जवान भी मुस्तैदी से डटे हुए थे. कार्यक्रम स्थल के अंदर केवल उन्हीं व्यक्तियों को प्रवेश दिया जा रहा था, जिनके पास प्रशासन द्वारा जारी प्राधिकार पत्र मौजूद था. बिना कार्ड के किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी. सुरक्षा इतनी सख्त थी कि कार्ड पर अंकित कार्यक्रम स्थल के नाम के आधार पर ही संबंधित क्षेत्र में प्रवेश मिल रहा था. प्रवेश द्वार पर सूची से नाम का मिलान करने के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया गया.

पूरे कार्यक्रम स्थल के चारों ओर बैरिकेटिंग की गयी थी व एक द्वार से प्रवेश व दूसरे द्वार से निकासी की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गयी थी. मुख्यमंत्री के सभा स्थल की ओर जाने वाले मार्ग में एक किलोमीटर तक प्रत्येक 50 मीटर पर पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती थी. इस आयोजन के लिए 200 से ज्यादा मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किए गए थे. किशनगंज जिले के अलावा कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, सीतामढ़ी व अररिया जिले के पुलिस पदाधिकारियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया था. सुरक्षा व्यवस्था में आधा दर्जन से ज्यादा डीएसपी, दो दर्जन से ज्यादा इंस्पेक्टर व 100 से अधिक अवर निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी तैनात रहे.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन