गर्मी ने बढ़ाया AC कंपनियों का पारा, वोल्टास और ब्लू स्टार के शेयर 5% उछले

Updated:
विज्ञापन

AC Stocks

AC Stocks: गर्मी के चलते AC बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में 5% की तेजी दर्ज की गई है. वोल्टास और ब्लू स्टार जैसे स्टॉक्स में इंवेस्टर्स खरीदारी बढ़ा रहे हैं. बढ़ते तापमान और कंपनियों द्वारा नई रेंज लॉन्च करने से बाजार में सकारात्मक माहौल है.

विज्ञापन

AC Stocks: देश के कई राज्यों में मार्च महीने में ही पड़ रही गर्मी का असर अब शेयर बाजार पर भी दिखने लगा है. बुधवार, 11 मार्च को कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर की कंपनियों, खासकर एयर कंडीशनर (AC) बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में काफी खरीद हुई. वोल्टास (Voltas), ब्लू स्टार (Blue Star), हैवेल्स (Havells) और LG के शेयर कारोबार के दौरान 5% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए. निवेशकों का मानना है कि समय से पहले बढ़ता तापमान इन कंपनियों के मुनाफे को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है.

विज्ञापन

बढ़ती गर्मी के साथ कूलिंग प्रोडक्ट्स की डिमांड हाई

गर्मी ने इस बार सीजन की शुरुआत में ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है. बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण बाजार में यह धारणा बन गई है कि आने वाले हफ्तों में कूलिंग प्रोडक्ट्स की मांग में जबरदस्त इजाफा होगा. इसी संभावना को देखते हुए ट्रेडर्स ने AC बनाने वाली कंपनियों के स्टॉक्स में पोजीशन लेनी शुरू कर दी है.

ब्लू स्टार (Blue Star Ltd) ने 10 मार्च को अपनी नई रूम एयर कंडीशनर रेंज पेश की है. अब कंपनी के पास बाजार में कुल 125 मॉडल्स उपलब्ध हैं. इनमें एंटी-वायरस तकनीक, भारी गर्मी के लिए हेवी ड्यूटी एसी और बिजली की बचत करने वाले सुपर एनर्जी एफिशिएंट मॉडल्स शामिल हैं. इस बड़े लॉन्च ने कंपनी के प्रति इंवेस्टर्स के सेंटिमेंट को और ज्यादा पॉजिटिव कर दिया है.

कीमतों में 15% तक की बढ़ोतरी

AC खरीदना अब ग्राहकों के लिए महंगा होने वाला है. वोल्टास, एलजी और ब्लू स्टार जैसी कंपनियों ने अपने अलग-अलग मॉडल्स के दाम 5% से 15% तक बढ़ा दिए हैं. कीमतों में इस वृद्धि का मुख्य कारण कच्चे माल, विशेषकर कॉपर (तांबा) की बढ़ती लागत है. इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले कमजोर होता रुपया, बढ़ता ट्रांसपोर्टेशन खर्च और ऊर्जा दक्षता के नए सरकारी मानकों ने भी उत्पादन लागत को बढ़ा दिया है.

Also Read: अयोध्या के राम रसोई में पहली बार थमा लंगर, LPG किल्लत से देशभर में मचा हाहाकार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola