ePaper

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का आरोपित पिता पुलिस की पकड़ से बाहर

Updated at : 29 May 2024 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का आरोपित पिता पुलिस की पकड़ से बाहर

जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपित पिता अबतक पुलिस की गिरफ्त से दूर है. पुलिस आरोपित पिता की गिरफ्तारी के किए लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, किशनगंज जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपित पिता अबतक पुलिस की गिरफ्त से दूर है. पुलिस आरोपित पिता की गिरफ्तारी के किए लगातार छापेमारी कर रही है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही महिला थाना की पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है. कांड का अनुसंधान वैज्ञानिक तरीके से किया जा रहा है. पुलिस के द्वारा घटना स्थल से भी साक्ष्य इकट्ठा किया जा रहा है ताकि आरोपी की न्यायालय में कड़ी सजा दिलवायी जा सके. मालूम हो कि रविवार को दिघलबैंक थाना क्षेत्र में बाजार घुमाने के बहाने एक पिता ने अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था. इसके बाद महिला थाने में मामला दर्ज कर बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन