शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

Updated:
विज्ञापन
शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन

किशनगंज. दिघलबैंक थाना क्षेत्र के एक युवक पर युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. युवती के बयान पर गुरुवार की शाम को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसके अनुसार युवक, युवती के पड़ोस में ही रहता था. इस दौरान दोनों से जान पहचान हुयी. धीरे धीरे जान पहचान बढ़ने के बाद अक्टूबर माह में युवक अचानक युवती के पास आ गया और शादी का प्रलोभन देने लगा और युवती के साथ गलत करने का प्रयास करने लगा. विरोध करने पर शादी का प्रलोभन देकर आरोपी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. उसने युवती से शादी कर लेने की बात कह युवती को घटना का जिक्र किसी से नहीं करने की बात कही. वहीं मामले को लेकर पंचायती भी हुई. लेकिन पंचायती में भी बात नहीं बनी. इसके बाद युवती को भी कुछ नहीं सूझ रहा था. तब जाकर युवती न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची. महिला थाने की पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गयी. महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने कहा कि पीड़ित युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. युवती के मेडिकल जांच की प्रक्रिया जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन