19 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
19 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

19 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

पोठिया. पोठिया थाना क्षेत्र की फाला पंचायत स्थित बड़ापोखर गांव से पुलिस ने छापेमारी कर 19 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. सोमवार को गिरफ्तार आरोपित रामचंद्र राम को जेल भेजा गया. अपर थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपित रामचंद राम (33) पिता हिरा लाल राम साकिन बड़ापोखर की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपित के घर के समीप मकई खेत से कुल 19 लीटर 320 एमएल प्रतिबंधित विदेशी शराब को भी बरामद की. उल्लेखनीय है कि फाला पंचायत के बड़ापोखर गांव निवासी रामचन्द्र राम के घर से पुलिस ने पूर्व में दो बार भारी मात्रा में शराब बरामद की है. जमानत के बाद पुनः आरोपित शराब के इस अवैध धंधे में सक्रिय था. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि अभियान में अपर थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, एसआई प्रदीप कुमार, एसआई विकास कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन