भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

विज्ञापन

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज पुलिस ने पश्चिम बंगाल से बिहार लायी जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस की नाकेबंदी को देखकर वापस भाग रहे शराब तस्करों को ग्रामीणों ने धर दबोचा. लेकिन तस्कर भागने में सफल रहे. पुलिस ने सूचना पर ठाकुरगंज शहर में बंगाल से आने वाले सभी रास्ते पर नाकाबंदी कर दी, जिसके बाद शहर के जगन्नाथ मंदिर के पास बंगाल की तरफ से आ रहे वाहनों की रोक कर जांच की जाने लगी. इसी दौरान एक हुंडई क्रेटा कार बीआर 51 डी/ 0151 तेज रफ़्तार ने बंगाल की तरफ से आ रही थी. जगन्नाथ मंदिर के मोड़ पर पुलिस को देखकर अचानक ड्राईवर ने ब्रेक लगाया और तुरन्त गाडी को रिवर्स लेकर भागने लगा. पुलिस ने कार का पीछा करना शुरू किया और आगे ग्रामीणों को इसकी सुचना दी जिसके बाद लगभग एक किमी दूर मानिकपुर पेट्रोल पम्प पर ग्रामीणों ने कार रोक ली. कार को रोकते ही ड्राईवर और तस्कर मकई खेत का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए. तुरंत घटना स्थल पर ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद अहमद असर्फी के नेतृत्व में पुलिस बल ने पहुंचकर गाडी को कब्जे में लिया और 408.26 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन