पृथ्वी को हरा भरा रखने से ही सुखद जीवन संभव

Updated:
विज्ञापन
पृथ्वी को हरा भरा रखने से ही सुखद जीवन संभव

विद्यार्थी परिषद एसएफडी द्वारा शहर के डे मार्केट स्थित अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास परिसर में पृथ्वी दिवस को धूमधाम से मनाया गया

विज्ञापन

किशनगंज. विद्यार्थी परिषद एसएफडी द्वारा शहर के डे मार्केट स्थित अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास परिसर में पृथ्वी दिवस को धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर एसएफडी कार्यकर्ताओं को पृथ्वी की सुरक्षा के लिए क्या आवश्यक है, इसकी शपथ दिलायी गयी. इस अवसर पर दो दिवसीय प्रवास में मौजूद एसएफडी प्रांत प्रमुख प्रोफेसर एमपी सिंह ने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण हमारा ग्रह पृथ्वी दुर्भाग्यवश आज गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है. इसमें जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, जैव विविधता का नुकसान आदि शामिल है. ऐसे में इन खतरों को गंभीरता से लेने के लिए और पृथ्वी को बचाने के लिए हर साल पृथ्वी दिवस मनाया जाता है. विभाग संयोजक अमित मंडल ने कहा यह विशेष दिन हमारे ग्रह और उसके पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने और कार्यवाही करने का महत्वपूर्ण दिवस है.यह दिवस दुनिया भर के लोगों को एकजुट करता है और पर्यावरणीय मुद्दों का समाधान करने के लिए प्रेरित करता है.जिला संयोजक दीपक चौहान ने कहा आइए विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण के प्रति संवेदनशील बनने का संकल्प लें. आइए हम सब मिलकर पृथ्वी की रक्षा करें.यह हमारा कर्तव्य है, यह हमारा अधिकार है.इस अवसर पर जिला सहसंयोजक सोमु कुमार,जिला कोषाध्यक्ष अमित कौशिक,जिला सह कोषाध्यक्ष साहिल शाहा, एसएफडी प्रमुख श्रीकांत कुमार, नगर सह मंत्री सुधीर यादव,उज्वल कुमार कार्यकर्ता रोहित कुमार रित्तीक कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन