शराब के दो कारोबारी गिरफ्तार

Published at :23 Sep 2016 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के दो कारोबारी गिरफ्तार

किशनगंज : किशनगंज पुलिस ने मद्य निषेध कानून के तहत गुप्त सूचना के आधार पर दो शराब विक्रेता को छापेमारी कर हिरासत में लिया़ सदर थाना के इंस्पेक्टर पुष्कर कुमार द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 33 जुलजुली में देशी शराब की धड़ल्ले से बिक्री की सूचना प्राप्त हुई़ उसके बाद इंस्पेक्टर पुष्कर कुमार तथा […]

विज्ञापन

किशनगंज : किशनगंज पुलिस ने मद्य निषेध कानून के तहत गुप्त सूचना के आधार पर दो शराब विक्रेता को छापेमारी कर हिरासत में लिया़ सदर थाना के इंस्पेक्टर पुष्कर कुमार द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 33 जुलजुली में देशी शराब की धड़ल्ले से बिक्री की सूचना प्राप्त हुई़ उसके बाद इंस्पेक्टर पुष्कर कुमार तथा एसआई शशि भूषण अपने सिपाही के साथ देर रात्रि जुलजुली में छापेमारी के लिए निकल गये़ प्राप्त सूचना के आधार पर बतायी गयी जगह पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गयी जहां जुलजुली निवासी नूर आलम तथा खगड़ा पासवान टोला निवासी ध्यानी पासवान को हिरासत में लिया गया़ पुलिस द्वारा काफी छानबीन के बाद आठ बोतल अवैध देशी शराब जब्त किया. जिसकी मात्रा 600 मिली बतायी जा रही है़ दोनों आरोपी के खिलाफ सदर थाना में मद्य निषेध कानून के तहत मामलादर्ज किया गया तथा दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन