बीएसएफ बहाली में मुन्ना भाई धराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Sep 2016 4:29 AM (IST)
विज्ञापन

आरोपित अपने चचेरे भाई के स्थान पर फिजिकल परीक्षा देने आया था किशनगंज : खगड़ा बीएसएफ कैंप में जवानों की बहाली प्रक्रिया में फर्जी मुन्ना भाई धराया़ गिरफ्तार युवक मिर्जापुर बोरोदोह थाना मुफसील जिला मुंगेर के स्वर्गीय इस्लाम का पुत्र मो नजीर बीएसएफ के जवानों की भर्ती में किसी और के लिए शारीरिक परीक्षा में […]
विज्ञापन
आरोपित अपने चचेरे भाई के स्थान पर फिजिकल परीक्षा देने आया था
किशनगंज : खगड़ा बीएसएफ कैंप में जवानों की बहाली प्रक्रिया में फर्जी मुन्ना भाई धराया़ गिरफ्तार युवक मिर्जापुर बोरोदोह थाना मुफसील जिला मुंगेर के स्वर्गीय इस्लाम का पुत्र मो नजीर बीएसएफ के जवानों की भर्ती में किसी और के लिए शारीरिक परीक्षा में भाग ले रहा था़ जिसमें उसे बीएसएफ के अधिकारियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लेने से पूर्व जब उसे अंगूठे को मशीन में रखने को कहा तो उसके अंगूठे का निशान परीक्षा के फॉर्म फिलअप के समय दिये गये अंगूठे से नहीं मिलने के कारण
अधिकारी को संदेह हुआ़ संदेह के बाद अधिकारियों ने परीक्षा के आवेदन की जांच की जिसमें नसीम का चिट्ठा खुल गया़ अविलंब अधिकारियों ने उसे परीक्षा से निष्कासित किया तथा किशनगंज सदर थाना के हवाले कर मामला दर्ज कराया़ हालांकि आरोपी द्वारा यह बताया जा रहा है कि वह अपने चचेरे भाई के स्थान पर फिजिकल परीक्षा देने आया था़ वहीं सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है एवं आरोपी से पूछताछ चल रही है़ पुलिस अधिकारी ने कहा कि फर्जीवाड़े के तहत धाराएं लगायी गयी है एवं पूछताछ चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




