पिकअप वैन से गिरे दो भाई, एक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Aug 2016 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

मिट्टी देने जा रहे थे दोनों भाई महलगांव के समीप घटी घटना अररिया आरएस : सोमवार को चलती पिकअप वैन से मिट्टी देने जा रहे दो चचेरे भाई गिर गये. इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक भाई को मृत […]
विज्ञापन
मिट्टी देने जा रहे थे दोनों भाई
महलगांव के समीप घटी घटना
अररिया आरएस : सोमवार को चलती पिकअप वैन से मिट्टी देने जा रहे दो चचेरे भाई गिर गये. इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक भाई को मृत घोषित कर दिया. दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. मृतक जोकीहाट भूना वार्ड नंबर दस निवासी मो बकरीद का 33 वर्षीय पुत्र मो तसकीम है.
घायल मृतक का चचेरा भाई मो फिरोज है. मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों अपने मामा की मौत की सूचना पर उनके जनाजे में शामिल होने पूरे परिवार के साथ अमौर जा रहे थे. इसी दौरान महलगांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर एक गड्ढे चला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




