मरम्मत की मांग को ले प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Aug 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश. बाढ़ के दौरान टूट गयी हैं कई सड़कें ग्रामीणों ने कहा कि विधायक, सांसद तथा मुखिया सिर्फ चुनाव के समय आकर हमारा वोट तो ले लेते है परंतु हम लोगों पर जब किसी प्रकार की मुसीबत या परेशानी आती है तो जनप्रतिनिधि झांकने तक नहीं आते. छत्तरगाछ : प्रखंड क्षेत्र में 23 जुलाई को […]
विज्ञापन
आक्रोश. बाढ़ के दौरान टूट गयी हैं कई सड़कें
ग्रामीणों ने कहा कि विधायक, सांसद तथा मुखिया सिर्फ चुनाव के समय आकर हमारा वोट तो ले लेते है परंतु हम लोगों पर जब किसी प्रकार की मुसीबत या परेशानी आती है तो जनप्रतिनिधि झांकने तक नहीं आते.
छत्तरगाछ : प्रखंड क्षेत्र में 23 जुलाई को आयी बाढ़ से कई ग्रामीण सड़कें कट चुकी है जिससे लोगों का संपर्क मुख्य सड़क से कट चुका है़ इसी कड़ी के तहत बुढनई पंचायत स्थित वार्ड नंबर 5 झाड़बाड़ी के दर्जनों ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मो इंतखाब आलम के नेतृत्व में मध्य विद्यालय गलगलिया टप्पू के समीप कटी सड़क की मरम्मती किये जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के विरूद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया तथा जल्द प्रखंड तथा जिला प्रशासन से सड़क मरम्मती करवाने की मांग की है़
ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि स्थानीय विधायक, सांसद तथा मुखिया सिर्फ चुनाव के समय आकर तथा विकास का सपना दिखा कर हमारा वोट तो ले लेते है परंतु हम लोगों पर जब किसी प्रकार की मुसीबत या परेशानी आती है तो हमारे जनप्रतिनिधि झांकने तक नहीं आते है़
कहते है ग्रामीण
ग्रामीण मो मजीकुर्रहमान, खैर मोहम्मद,शमशाद आलम, मुजफ्फर,अरमान अली, राजीक, अमीररूद्दीन, मो इंताब आलम सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि मध्य विद्यालय गलगलिया टप्पू तथा आंगनबाड़ी केंद्र झाड़बाड़ी के समीप विगत दिनों आयी भीषण बाढ़ के चपेट में सड़क 20 फीट कट चुकी है तथा 5 फीट गड्ढा हो गया है़
गड्ढे में पानी भरा हुआ है़ विद्यालय जाने के दौरान यदि कोई भी बच्चा उस गड्ढा में गिर जाये तो पानी में डूबकर उसकी जान भी जा सकती है़ यही नहीं गांव वालों को मुख्य सड़क ठाकुरगंज-किशनगंज पथ तथा दूसरी ओर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क को जोड़ने वाली यह सड़क गांव के दोनों तरफ कट जाने से गांव वालों का संपर्क दोनों मुख्य सड़क से टूट चुका है़ जिसे लेकर अब हम गांव वालों का निकलना अब मुश्किल हो गयाहै़ गांव में 60 प्रतिशत लोग किसान है जो खेती करते है़, परंतु सड़क कट जाने से अब किसान अपने फसलों को बाजार तक नहीं ले जा पा रहे है़ जिससे हम गांव वालों केा पेशानियों से जुझना पड़ रहा है़ इधर ग्रामीणों ने जिला पदधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द सड़क मरम्मतीकरण की मांग की है़ ताकि आवागमन चालू हो सके़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




