गायब मनिहारी व्यवसायी सकुशल लौटे घर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Aug 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : मनिहारी के सामानों की खरीदारी करने पटना गये शहर के व्यवसायी के अचानक लापता हो जाने की घटना आखिरकार निर्मूल साबित हुई़ शुक्रवार को पीड़ित संपत्त लाल दुग्गड़ की सकुशल घर वापसी के साथ ही सारी आशंकाओं पर स्वत: ही विराम लग गया़ हालांकि पुलिसिया पूछताछ के क्रम में श्री दुगड़ ने बताया […]
विज्ञापन
किशनगंज : मनिहारी के सामानों की खरीदारी करने पटना गये शहर के व्यवसायी के अचानक लापता हो जाने की घटना आखिरकार निर्मूल साबित हुई़ शुक्रवार को पीड़ित संपत्त लाल दुग्गड़ की सकुशल घर वापसी के साथ ही सारी आशंकाओं पर स्वत: ही विराम लग गया़
हालांकि पुलिसिया पूछताछ के क्रम में श्री दुगड़ ने बताया कि पटना में खरीदारी के बाद बाबा रामदेव के दर्शन के लिए राजस्थान के लुनीचा रवाना हो गये थे, जहां दुर्भाग्यवश उनका मोबाइल खो जाने के कारण वे परिजनों के साथ संपर्क न कर सके थे़ बहरहाल, श्री दुगड़ की सकुशल घर वापसी के बाद जहां उनके परिवार व समाज में हर्ष का वातावरण व्याप्त है व स्थानीय पुलिस ने भी राहत की सांस ली है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




