तीसरी सोमवारी को शिवमय हुआ जिला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Aug 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

हर हर महादेव . भूतनाथ मंदिर में सुबह से ही जलार्पण को कांवरियों का तांता लगा रहा सावन माह की तीसरी सोमवारी पर जलार्पण के लिए रविवार को दिनभर शहर के विभिन्न शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए आस्था का सैलाब उमड़ता रहा. किशनगंज : सावन माह की तीसरी सोमवारी पर जलार्पण के लिए रविवार को […]
विज्ञापन
हर हर महादेव . भूतनाथ मंदिर में सुबह से ही जलार्पण को कांवरियों का तांता लगा रहा
सावन माह की तीसरी सोमवारी पर जलार्पण के लिए रविवार को दिनभर शहर के विभिन्न शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए आस्था का सैलाब उमड़ता रहा.
किशनगंज : सावन माह की तीसरी सोमवारी पर जलार्पण के लिए रविवार को दिनभर कावंरियों की टोली एमजीएम मेडिकल रोड स्थित भूतनाथ गौशाला धाम पहुंचती रही.
इसके अलावे शहर के विभिन्न शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से तमात छोटे-बड़े मंदिर गूंजते रहे. वैसे तो किशनगंज भूतनाथ धाम को गरीबों का देवघर कहा जाता है. भूतनाथ धाम में सुबह से ही कांवरियों का तांता लगा रहा.कांवरियों की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति के अलावे स्थानीय प्रशासन चौकस दिखा. विदित हो कि कांवरिया ओद्राघाट व महानंदा घाट से जल भरकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पैदल भूतनाथ धाम पहुंच कर जलार्पण किया.
मंदिर परिसर में कांवरियों की सुविधा के लिए प्रबंध समिति ने पानी, स्नानागार व गर्म पानी की व्यवस्था की है. इसके अलावे जलार्पण के लिए कतार पर खड़े कावंरियों के मनोरंजन के लिए भजन का भी आयोजन किया गया था. कांवड़िये भजन का आनंद लेते हुये आगे बढ़ते जा रहे थे ़
हरगौरी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
ठाकुरगंज ़ सावन की तीसरी सोमबारी को हरगौरी मंदिर में भक्तो का हुजूम उमड़ पडा़ अहले सुबह चार बजे से ही शिव भक्त बाबा भोले की जयकार करते हुए जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुचने लगे़ दिन भर महानंदा नदी से जल लाकर शिवभक्त जलाभिषेक करते दिखे़ हर हर महादेव के गूंज से सारा वातावरण गूंजायमान हो रहा था ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किये थे़
शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
पोठिया ़ सावन के तीसरे सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में अहले सुबह से ही भक्तों द्वारा बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया एवं पूजा अर्चना की गई. इसमें बच्चे, बुजुर्ग महिला, पुरूष श्रद्धालुओं के बोल बम के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंजायमान हो उठा. पोठिया बाजार स्थित शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी.इस दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था ़ भक्तों ने भोलेनाथ के उपर जल अर्पण कर उनसे आशीर्वाद मांगा ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




