भक्तों ने किया जलाभिषेक

Published at :02 Aug 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
भक्तों ने किया जलाभिषेक

आस्था. सावन की दूसरी सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़ हरगौरी मंदिर पहुंचे श्रद्धालु. ठाकुरगंज : सावन की दूसरी सोमवारी को हरगौरी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भगवान शिव की आराधना तो की ही दूर दराज इलाकों से भी शिव भक्तों ने मंदिर पहुंच भगवान […]

विज्ञापन

आस्था. सावन की दूसरी सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़

हरगौरी मंदिर पहुंचे श्रद्धालु.
ठाकुरगंज : सावन की दूसरी सोमवारी को हरगौरी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भगवान शिव की आराधना तो की ही दूर दराज इलाकों से भी शिव भक्तों ने मंदिर पहुंच भगवान शिव की पूजा अर्चना की. एक शताब्दी पुराने शिव मंदिर में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रबंधन ने विशेष इंतजाम किये थे. वहीं पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की.
कोचाधामन प्रतिनिधि के अनुसार सावन की दूसरी सोमवारी को प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने बाबा भोले के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. अंधासुर स्थित शिवालय में सोमवार प्रात: से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. जहां भारी भीड़ के बीच शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया. पूर्णिया जिला अंतर्गत बैसा घाट से जल संकल्प कर शिव भक्तों ने पैदल कांवर लेकर बाबा भोले का श्रद्धापूर्वक बोल बम के जय घोष के साथ अंधासुर स्थित बाबा भोले नाथ का जलाभिषेक किया. इसके लिए कांवरियां संघ द्वारा कांवरियों के लिए जगह जगह पर पेयजल सहित अन्य विशेष सुविधा के लिए नि:शुल्क सेवा शिविर लगा कर सहयोग किया गया. सोमवारी को देखते हुए कोचाधामन पुलिस द्वारा शांति कायम रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन