विश्व मलेरिया दिवस पर झरिया में मेगा सेमिनार और जागरूकता रैली का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News

झरिया में मेगा सेमिनार और जागरूकता रैली का आयोजन

Dhanbad News:धनबाद के झरिया और चासनाला में विश्व मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेगा सेमिनार और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और स्थानीय लोगों को मलेरिया से बचाव की जानकारी दी गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

झरिया उमेश सिंह की रिपोर्ट 

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया-सह-जोरापोखर की एनवीबीडीसीपी टीम द्वारा कई विद्यालयों में मेगा सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा आठवीं, नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. 

सेमिनार में दी गई मलेरिया की जानकारी

टीम द्वारा विद्यार्थियों को मलेरिया क्या है, यह कैसे फैलता है, इसके लक्षण क्या हैं और बचाव के क्या उपाय हैं, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई. सेमिनार के अंत में बताए गए विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए. सही जवाब देने वाले छह विद्यार्थियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पुरस्कृत किया गया. 

चासनाला में निकाली गई जागरूकता रैली

इधर विश्व मलेरिया दिवस पर चासनाला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया-सह-जोरापोखर के स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों और सहियाओं द्वारा शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया. इस दौरान लोगों को मलेरिया से बचाव के बारे में बताया गया. 

ये रहे उपस्थित

मौके पर डॉ. मिहिर कुमार, श्वेता कुमारी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. दिलीप कुमार, बरुण कुमार, प्रयोगशाला प्रावैधिकी अवधेश कुमार, आमिर परवेज, तनवीर आलम, सुरेश, सहिया साथी यमुना महतो, बबलू रविदास सहित कई लोग उपस्थित थे. 

इसे भी पढ़ें: पलामू के लोग सावधान! साइबर ठगों ने डीसी साहब का बनाया फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल

इसे भी पढ़ें: धर्माबांध जलापूर्ति योजना को फिर से शुरू करने की तैयारी, 25 हजार लोगों को मिलेगा पानी

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola