मियाबस्ती गांव में सड़क जर्जर, ग्रामीणों को हो रही परेशानी

Published at :24 Apr 2026 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
मियाबस्ती गांव में सड़क जर्जर, ग्रामीणों को हो रही परेशानी

हजारों की आबादी वाले इस गांव के लोग लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं,

विज्ञापन

पोठिया पोठिया प्रखंड के छत्तरगाछ स्थित वार्ड संख्या 01 मियाबस्ती गांव की सड़क वर्षों से जर्जर बनी हुई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, इखलाख के घर से पुहातु के घर तक पेवर ब्लॉक का निर्माण किया गया था, लेकिन हाजी सोहैल के घर से लेकर भोटाथाना सत्बोलिया तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह खराब हो चुका है.स्थानीय युवा इखलाख आलम ने बताया की जर्जर सड़क के कारण आए दिन बाइक चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं. हजारों की आबादी वाले इस गांव के लोग लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है. पंचायत के मुखिया अबुल कासिम ने बताया कि यह सड़क उनके कार्यकाल से पहले बनी थी और करीब 8 वर्ष पूर्व इसकी मरम्मत कराई गई थी, लेकिन अब फिर से पूरी तरह खराब हो गई है.वहीं, किशनगंज विधायक कमरुल होदा ने चुनाव जीतने के बाद छत्तरगाछ में अपने पहले कार्य के रूप में इस सड़क के निर्माण की घोषणा की थी. उन्होंने पावर हाउस से बसारत नगर तक लगभग साढ़े तीन किलोमीटर सड़क निर्माण का प्रस्ताव दिया है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से बदहाल इस सड़क की समस्या आखिर कब तक झेलनी पड़ेगी. उन्होंने विधायक से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन