लोहरदगा: अविराम कॉलेज कुड़ू में मलेरिया दिवस पर चला जागरूकता अभियान

विश्व मलेरिया दिवस पर अविराम में जागरूकता अभियान का आयोजन
Lohardaga News: लोहरदगा के कुड़ू स्थित अविराम कॉलेज में विश्व मलेरिया दिवस पर NSS द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें छात्रों को स्वच्छता, मलेरिया से बचाव और मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम की जानकारी दी गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
कुड़ू से अमित कुमार राज की रिपोर्ट
Lohardaga News: झारखंड के लोहरदगा जिले में कुड़ू स्थित अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन टिको में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व NSS पदाधिकारी कुंदन गिद्ध ने किया. इस दौरान कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर और चुने का छिड़काव कर साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया.
मच्छरजनित बीमारियों से बचाव पर दी गई जानकारी
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी ने कहा कि मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए नियमित साफ-सफाई, पानी का ठहराव रोकना और व्यक्तिगत सावधानियां बेहद जरूरी हैं. उन्होंने छात्रों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की.
मच्छरदानी और स्वच्छता पर जोर
कॉलेज के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए और घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए. उन्होंने कहा कि समय-समय पर जागरूकता और सही उपचार से इस बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है.
छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी
इस अभियान में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ सहायक शिक्षक जंगबहादुर, पंकज, आफताब, पवन, ममता, चिनिबास, तबस्सुम, डॉ. शशि, डॉ. सुनीता, अमृत कुमार, आरती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में मलेरिया के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वच्छता के महत्व को समझाना था.
इसे भी पढ़ें: पलामू के लोग सावधान! साइबर ठगों ने डीसी साहब का बनाया फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल
इसे भी पढ़ें: धर्माबांध जलापूर्ति योजना को फिर से शुरू करने की तैयारी, 25 हजार लोगों को मिलेगा पानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Priya Gupta
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










