शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गलगलिया : गलगलिया थानाध्यक्ष ने दो अलग अलग कांडों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया़ गलगलिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पकड़े गये एक आरोपी पोरेन सिंह पिता रमेश सिंह ग्राम कटहलबाड़ी गलगलिया को नशे के हालात में पकड़ा गया जिसे मेडिकल जांच के बाद उत्पाद अधिनियम के […]
गलगलिया : गलगलिया थानाध्यक्ष ने दो अलग अलग कांडों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया़ गलगलिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पकड़े गये एक आरोपी पोरेन सिंह पिता रमेश सिंह ग्राम कटहलबाड़ी गलगलिया को नशे के हालात में पकड़ा गया जिसे मेडिकल जांच के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 36/16 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है़
दूसरा वारंटी रंग लाल भगत पिता स्व राम विलास भगत खसीडांगी निवासी को माननीय न्यायालय के द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया़ ज्ञात हो कि गलगलिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के द्वारा तीन दिन पूर्व भी तीन शराबियों को चुरलीहाट से गिरफ्तार किया गया था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




