अनुदेशकों की सेवा का होगा समायोजन : डीइओ

किशनगंज : पूर्व अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशकों का समायोजन सरकारी सेवा में चतुर्थ वर्ग के स्वीकृत एवं रिक्त पदों पर किया जायेगा़ उच्च न्यायालय पटना सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में शिक्षा विभाग भूतपूर्व अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक की पहचान कर समायोजन करेगा़ इसके लिए शिक्षा विभाग पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला […]
किशनगंज : पूर्व अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशकों का समायोजन सरकारी सेवा में चतुर्थ वर्ग के स्वीकृत एवं रिक्त पदों पर किया जायेगा़
उच्च न्यायालय पटना सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में शिक्षा विभाग भूतपूर्व अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक की पहचान कर समायोजन करेगा़ इसके लिए शिक्षा विभाग पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जायेगा़ जिसमें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता, डीएम द्वारा मनोनीत वरीय पदाधिकारी एवं जिला में पदस्थापित वरीयतम कार्यक्रम पदाधिकारी सदस्य होंगे़
इस संबंध में डीइओ मो ग्यासुद्दीन ने बताया कि माननीय न्यायालय द्वारा निर्देश के आलोक में उन भूतपूर्व अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशकों का समायोजन सरकारी चतुर्थ वर्ग कर्मी में किया जायेगा जो अनौपचारिक शिक्षा योजना के समाप्ति के समय अर्थात 31 मार्च 2011 को कार्यरत रहे होंगे़ अनौपचारिक शिक्षा योजना के समाप्ति से पूर्व तीन महीना लगातार कार्य किये होंगे़ संबंधित अनुदेशक द्वारा समायोजन हेतु सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय में 26 फरवरी 2016 से पहले तक कोई वाद दायर किया हो उन्होंने बताया कि समायोजन हेतु विभाग द्वारा समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कर भूतपूर्व अनुदेशकों से आवेदन मांगा गया था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




