चार माह से नहीं िमल रहा जन्म प्रमाण पत्र

Published at :12 Jul 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
चार माह से नहीं िमल रहा जन्म प्रमाण पत्र

किशनगंज : स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने का सदर अस्पताल का दावा हवा हवाई ही सिद्ध हो रहा है़ विभागीय उदासीनता के कारण विगत चार माह से स्थानीय लोग जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे है़ं परंतु विभाग की कुंभकर्णी निद्रा भंग होने का नाम नहीं ले रही है़ नतीजतन सदर अस्पताल […]

विज्ञापन

किशनगंज : स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने का सदर अस्पताल का दावा हवा हवाई ही सिद्ध हो रहा है़ विभागीय उदासीनता के कारण विगत चार माह से स्थानीय लोग जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे है़ं

परंतु विभाग की कुंभकर्णी निद्रा भंग होने का नाम नहीं ले रही है़ नतीजतन सदर अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों के परिजन जन्म प्रमाण पत्र के लिए चक्कर लगाते लगाते थक चुके है़ं वहीं सूत्रों की माने तो सदर अस्पताल में जन्म प्रमाण पत्र वितरण का कार्य गत 19 अप्रैल से ही ठप पड़ा है़
इस संबंध में पूछे जाने पर अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ आरपी सिंह ने बताया कि इस संबंध में बार बार वरीय पदाधिकारी को अवगत किये जाने के बाद भी अब तक विभाग द्वारा फार्म उपलब्ध नहीं कराने के कारण जन्म प्रमाण पत्र वितरण का कार्य बंद हो गया है़ जिस कारण अस्पताल कर्मियों को कभी कभी लोगों के आक्रोश का शिकार भी होना पड़ता है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन