गलगलिया चेकपोस्ट पर कोयला लदा चार ट्रक जब्त

Updated:
विज्ञापन

गलगलिया चेकपोस्ट पर कोयला लदा चार ट्रक जब्त

विज्ञापन

किशनगंज. एनएच 327 ई बिहार बंगाल गलगलिया चेकपोस्ट पर शनिवार को जांच के दौरान कोयला लदे चार ट्रकों को प्रशासन ने जब्त कर लिया. प्रारंभिक जांच में वाहनों के कागजात में गड़बड़ी व परिवहन नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार, चेकपोस्ट पर तैनात टीम के द्वारा नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में गुजर रहे चार ट्रकों को रोककर तलाशी ली गयी. जांच के दौरान ट्रकों में लदे कोयले के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया. इसके बाद सभी वाहनों को तत्काल जब्त कर लिया गया. मामले की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार गलगलिया थाना पहुंचे व मामले की जांच की. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि गलगलिया चेकपोस्ट पर अवैध खनन और बिना अनुमति परिवहन के मामलों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है . हाल के दिनों में कई जगहों पर इसी तरह की कार्रवाई में कोयला लदे ट्रक पकड़े गए हैं, जहां दस्तावेजों की कमी और टैक्स से जुड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं. जब्त किए गए ट्रकों को चेकपोस्ट परिसर में रखा गया है और संबंधित मालिकों व चालकों के साथ इंट्री माफिया के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों ने संकेत दिया है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद जुर्माना और प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन