युवक को सांप ने डसा

Published at :10 Jul 2016 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
युवक को सांप ने डसा

पौआखाली : फूलबाड़ी मुहल्ले में शनिवार के दिन प्रभाकर पोद्दार नामक युवक को सांप ने डस लिया. जानकारी मिलते ही परिजनों ने फौरन युवक को लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल मेें भरती कराया. चिकित्सकों ने युवक की जांच पड़ताल करने के बाद पाया कि उन्हें किसी खास जहरीला सांप ने नहीं डंसा है फिर […]

विज्ञापन

पौआखाली : फूलबाड़ी मुहल्ले में शनिवार के दिन प्रभाकर पोद्दार नामक युवक को सांप ने डस लिया. जानकारी मिलते ही परिजनों ने फौरन युवक को लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल मेें भरती कराया. चिकित्सकों ने युवक की जांच पड़ताल करने के बाद पाया कि उन्हें किसी खास जहरीला सांप ने नहीं डंसा है फिर भी इलाज प्रारंभ करते हुये चिकित्सकों ने अगले 24 घंटे के लिए युवक को अस्पताल में भर्ती कर लिया. हालांकि युवक की स्थिति ठीक बतायी जा रही है़ यह जानकारी युवक के पिता मनोज कुमार पोद्दार ने दी है.

पांच फरियादी पहुंचे
किशनगंज : पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को जिले के दूर दराज से अपनी फरियाद लेकर पांच फरियादी केंद्र पर पहुंचे़ महिला थानाध्यक्ष महाश्वेता सिन्हा ने पांचों फरियादियों को सुनने के बाद एक मामले का निष्पादन मौके पर ही कर दिया़ शेष को अगले शनिवार को आने की बात कही़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन