40 लाख की गीको छिपकली के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

ठाकुरगंज (किशनगंज) : भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गलगलिया सीमा से सटे चक्करमारी बस पड़ाव से एसएसबी के जवानों ने प्रतिबंधित टोके (गीको) छिपकली के साथ चार तस्करों को िगरफ्तार किया. तस्कर बंगाल के डुवार्स के जंगलों से प्रतिबंधित गीको छिपकली लेकर ठाकुरगंज में डिलिवरी करने आये थे. एसएसबी के कमांडेंट एंथोनी थानमी ने बताया कि […]
विज्ञापन
ठाकुरगंज (किशनगंज) : भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गलगलिया सीमा से सटे चक्करमारी बस पड़ाव से एसएसबी के जवानों ने प्रतिबंधित टोके (गीको) छिपकली के साथ चार तस्करों को िगरफ्तार किया. तस्कर बंगाल के डुवार्स के जंगलों से प्रतिबंधित गीको छिपकली लेकर ठाकुरगंज में डिलिवरी करने आये थे. एसएसबी के कमांडेंट एंथोनी थानमी ने बताया कि एक प्लास्टिक जार में सुरक्षित रखी प्रतिबंधित गीको छिपकली के साथ सभी तस्करों को गिरफ्तार किया गया.
चीन में चिकित्सा में होता है उपयोग : एंथोनी थानमी ने बताया कि जब्त छिपकली की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 लाख रुपये बतायी जाती है. छिपकली को नक्सलबाड़ी वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है़ छिपकली का पारंपरिक चीनी चिकित्सा प्रणाली में प्रयोग किया जाता है. इस कारण चीन और कई पूर्वी देशों में इसकी तस्करी व्यापक पैमाने पर की जा रही है. जानकारों के अनुसार, कैंसर, अस्थमा, मधुमेह, त्वचा रोग साथ यौन रोगों के इलाज में इसका इस्तेमाल किया जाता है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




