नौ ट्रैक्टर मालिक व ट्रैक्टर एजेंसी संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी

Published at :07 Jul 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
नौ ट्रैक्टर मालिक व ट्रैक्टर एजेंसी संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी

कागज में हेराफेरी कर राजस्व का चूना लगाने के प्रयास का मामला डीटीओ के आवेदन पर नगर थाना में मामला दर्ज अररिया :कागजों में हेराफेरी कर सरकारी राजस्व को चूना लगाने के प्रयास में कुल नौ ट्रैक्टर मालिकों सहित सौरभ ट्रैक्टर के मालिक राज कुमार मोदी व उनके कर्मी के विरुद्ध के विरुद्ध डीटीओ के […]

विज्ञापन
कागज में हेराफेरी कर राजस्व का चूना लगाने के प्रयास का मामला
डीटीओ के आवेदन पर नगर थाना में मामला दर्ज
अररिया :कागजों में हेराफेरी कर सरकारी राजस्व को चूना लगाने के प्रयास में कुल नौ ट्रैक्टर मालिकों सहित सौरभ ट्रैक्टर के मालिक राज कुमार मोदी व उनके कर्मी के विरुद्ध के विरुद्ध डीटीओ के आवेदन पर नगर थाना कांड संख्या 431/16 दर्ज किया गया है. नामजदों पर कुल चार लाख, 13 हजार 834 रुपये सरकारी राजस्व का चूना लगाने का प्रयास करने का आरोप है. यह राशि बीमा व टेलर मद सबंधी होने का उल्लेख किया गया है.
मामले में सौरभ ट्रैक्टर एजेंसी फारबिसगंज के संचालक पर भी मिली भगत कर राजस्व चोरी करने के प्रयास में सहभागी होने का आरोप लगाया गया है. नामजदों में रण विजय सिंह, इस्तियाक आलम, शंकर मंडल, जीवछ कुमार मंडल, राम प्रवेश यादव, सुलेखा देवी, सुशील यादव, कृष्ण वीर सिंह, तैयब शमिल हैं. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि सौरभ ट्रैक्टर फारबिसगंज की तरफ से 29 जून 16 को कुल नौ किसानों को ट्रैक्टर के निबंधन के लिए कागज जमा किया गया था. इसके जांच-पड़ताल में यह मामला सामने आया. नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी ने बताया कि कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. ट्रैक्टर एजेंसी संचालक के मिली भगत की गहराई से जांच भी की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन