चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Published at :07 Jul 2016 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

ईद को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च किशनगंज : मुसलिम धर्मावलंबियों के महान पर्व ईद के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस को एलर्ट कर दिया गया है़ इस आशय की जानकारी प्रदान करते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि ईद साद्गी व भाईचारगी का पर्व […]

विज्ञापन

ईद को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

किशनगंज : मुसलिम धर्मावलंबियों के महान पर्व ईद के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस को एलर्ट कर दिया गया है़ इस आशय की जानकारी प्रदान करते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि ईद साद्गी व भाईचारगी का पर्व है़
पर्व के दौरान जिले की गंगा जमुनी सभ्यता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए कुल 92 स्थानों पर मजिस्ट्रेट व सुरक्षा बलों की तैनाती की जायेगी़ उन्होंने बताया कि स्थानीय सदर थाना में कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गयी है तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से ही पूरे जिले की गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी़ उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर कंट्रोल रूम में पर्याप्त मात्रा में मजिस्ट्रेट व सुरक्षा बलों को सुरक्षित रखा गया है.
प्रभारी डीएम रामजी साह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर स्थानीय बाजारों में उमड़ी भीड़ को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस गश्त तेज कर दी गयी है तथा यातायात को सामान्य बनाये रखने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर वन वे ट्रैफिक सिस्टम की व्यवस्था कर दी गयी है़ उन्होंने कहा कि किशनगंज सूबे का सबसे शांति जिला है तथा यहां के लोग भी काफी मिलनसार प्रवृत्ति के है़ इसके बावजूद त्योहार से पूर्व ही जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर स्थानीय लोगों से त्योहार के दौरान आपसी भाईचारगी को अक्षुण्ण रखने की अपील की गयी थी़ इस मौके पर श्री मिश्रा ने जिले वासियों को ईद की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की़
ईद को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च : ईद पर्व लेकर किशनगंज शहर में पुलिस फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होने का एहसास कराया.
इस फ्लैग मार्च में महिला पुलिस भी शामिल हुईं. किशनगंज सर्किल इंस्पेक्टर पुष्कर कुमार,सदर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार राय के नेतृत्व में निकाला. फ्लैग मार्च डे मार्केट, अस्पताल रोड, गांधी चौक, नेम चंद्र रोड, फल चौक होते चूड़ी पट्टी से होकर गुजरा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन