निष्पक्ष व भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग हमारी प्राथमिकता : एसपी

Updated:
विज्ञापन

निष्पक्ष व भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग हमारी प्राथमिकता : एसपी

विज्ञापन

सूखा नशा व साइबर ठगी के खिलाफ समाज से मांगा सहयोग, बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह

कोचाधामन. कोचाधामन थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की अध्यक्षता में जन सुनवाई सह पब्लिक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि किशनगंज पुलिस निष्पक्ष, पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने पुलिस कर्मियों को संवेदनशील होने की नसीहत देते हुए कहा कि जब तक पुलिस संवेदशील नहीं होगी तबतक आम लोग भयमुक्त होकर पुलिस से नहीं मिल पाएंगे. उन्होंने पुलिस को निर्देशित करते हुए कहा कि जो काम पुलिस के कार्य क्षेत्रों में नहीं आता है उसमें पुलिस आम लोगों का सहयोगी बनकर काम करें. पुलिस अधीक्षक ने साइबर ठगी के मामले को लेकर लोगों के बीच विस्तार पूर्वक चर्चा की व इनसे बचने के बारे में बताया. इस दौरान एसपी ने कहा कि इन दिनों सूखा नशा काफी बढ़ रहा है. इसके विरुद्ध सबको प्रयास करना होगा. समाज के प्रबुद्ध लोगों के सहयोग के बगैर समाज से बुराई का खात्मा संभव नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि पहले बच्चे बाहर के संगति से खराब होता था अभी बच्चे घर में खराब हो रहे हैं.अपने घर में बच्चों के गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है. सतर्कता से ही सुरक्षा संभव है.पुलिस के पास फरियादी आते हैं तो उनको ध्यान से सुनें. यदि पुलिस से संबंधित नही है तो उनका सहयोगी बनकर मदद करें. उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि पुलिस अच्छे लोगों से अच व्यवहार करें, गलत तथा अपराधी छवि के लोगों के साथ सख्ती से पेश आए. इस दौरान फराग अहमद ने शीतल नगर, चौपड़ाबखारी चौक में आए दिन हो रहे एक्सीडेंड को लेकर ट्रेफिक व्यवस्था की मांग की है. वहीं नूरूल हक ने हॉस्पिटल चौक पर बैरिकेट लगाने का मांग किया. इस मौके पर पुलिस अंचल निरीक्षक राजा, थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह, सभी पुलिस पदाधिकारी ,प्रमुख प्रतिनिधि जवादुल हक, समाज सेवी बाबर आजम, फरागअहमद, नूरूल हक, मुखिया प्रतिनिधि हरि लाल मंडल सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन