मरीज की मौत पर परिजनों ने किया जम कर हंगामा

किशनगंज : शहर में कुकुरमुत्ते की तरह उग आये अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ स्थानीय प्रशासन द्वारा कड़ा रूख न अख्तियार करने की कीमत रविवार को एक मरीज को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी़ हालांकि घटना के पश्चात मरीज के परिजनों ने स्थानीय टेउसा स्थित इमानी नर्सिंग होम में जम कर बवाल काटा़ परंतु घटना […]
किशनगंज : शहर में कुकुरमुत्ते की तरह उग आये अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ स्थानीय प्रशासन द्वारा कड़ा रूख न अख्तियार करने की कीमत रविवार को एक मरीज को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी़ हालांकि घटना के पश्चात मरीज के परिजनों ने स्थानीय टेउसा स्थित इमानी नर्सिंग होम में जम कर बवाल काटा़ परंतु घटना स्थल पर मरौजूद बुद्धिजीवी वर्ग के लोग किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराने में सफल हो गये़
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के महीनगांव नया टोला निवासी मो इस्लाम पिता उस्मान के पेट दर्द की शिकायत के बाद परिजनों ने उसे गत 24 जून को इलाज हेतु स्थानीय एमजीएम कॉलेज में भरती करा दिया था़ जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांचोपरांत उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था़ परंतु मरीज के परिजन एमजीएम कॉलेज के ईद गिर्द मंडरा रहे दलालों के फेर में फंस कर उसे टेउसा स्थित इमानी नर्सिंग होम में लेकर चले गये थे़
जहां काफी मोल भाव के बाद अंतत: 72 हजार रुपये में मरीज का ऑपरेशन करने का सौदा तय हो गया और नर्सिंग होम के चिकित्सक द्वारा मरीज का ऑपरेशन भी कर दिया गया़ परंतु गत शुक्रवार से अचानक मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी परंतु नर्सिंग होम कर्मियों ने मरीज की स्थिति को परिजनों से छुपाये रखा़ शनिवार को जब मरीज इस्लाम की स्थिति काफी बिगड़ गयी तो नर्सिंग होम संचालक मरीज को अन्यत्र ले जाने का दबाव परिजनों पर बनाने लगे़ नतीजतन मरीज के परिजनों के रुपये के इंतजाम में लग जाने के कारण शुक्रवार को परिजन इस्लाम को अन्यत्र नहीं ले जा सके़
जिससे खफा होकर तथा अपनी गलती छिपाने के उद्देश्य से नर्सिंग होम संचालक सैदुल ने रविवार को इस्लाम को नर्सिंग होम से बाहर कर दिया़ खुले आसमान के नीचे घंटों पड़े रहने के बाद जब इस्लाम के परिजन नर्सिंग होम पहुंचे तो इस्लाम की स्थिति व नर्सिंग होम संचालक के अमानवीय व्यवहार को देख अपना आपा खो बैठे और जम कर हंगामा करना प्रारंभ कर दिया़ इस बीच मरीज की स्थिति बद से बदतर होने लगी और परिजन उसे लेकर
सिलीगुड़ी चले गये परंतु सिलीगुड़ी पहुंचे ही उसकी मौत हो गयी़ इधर इस्लाम के असामयिक निधन की जानकारी उसके परिजनों को मिलते ही भारी संख्या में परिजन एक बार फिर इमानी नर्सिंग होम में इकट्ठा हो गये और हंगामा करने लगे़ घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिलते ही वह फौरन घटना स्थल पर पहुंच गयी और आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत करा दिया़ बहरहाल मृत इस्लाम के परिजनों के बयान के आधार पर
स्थानीय थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी़ इस मौके पर जुनैद आलम, जवाहर यादव, अल्फाज आलम, तौसीफ आलम, मो अली, मो रफीक, अब्दुस समद, अब्दुल बारिक, मजहरूल हक, मजेबुल हक नसीम सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




