नौ बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

टेढ़ागाछ : टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के भोरहा पंचायत अन्तर्गत माफी टोला में शनिवार को एसएसबी के 28वीं वाहिनी के जवान गश्ती के दौरान नौ बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को धर दबोचा़ प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा छेत्र के माफ़ी टोला में 28 वी वाहिनी के उपनिरीक्षक प्रीतम कुमार व अन्य जवान सीमा […]
टेढ़ागाछ : टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के भोरहा पंचायत अन्तर्गत माफी टोला में शनिवार को एसएसबी के 28वीं वाहिनी के जवान गश्ती के दौरान नौ बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को धर दबोचा़ प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा छेत्र के माफ़ी टोला में 28 वी वाहिनी के उपनिरीक्षक प्रीतम कुमार व अन्य जवान सीमा क्षेत्र में गश्ती कर रहे थे़ इसी दौरान तस्कर शराब को नेपाल से भारत की सीमा पार कराने की जुगत में थे़ लेकिन जवानों की सक्रयिता से तस्कर पकड़े गये.
जब्त की गयी शराब 300 एमएल के 9 बोतल नेपाली शराब है और पकड़े गए तस्कर तैयब आलम फुलबरिया टेढ़ागाछ, ज़मील आलम फुलबरिया टेढ़ागाछ का निवासी बताया जा रहा है़ जिसे पिलर संख्या 153 इंडो नेपाल स्थित सीमा में पकड़ा़ एसएसबी के जवान ने जप्त शराब व तस्कर को टेढ़ागाछ पुलिस के हवाले किया उधर तस्कर को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है़ वहीं प्रखंड क्षेत्र में शराब की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है और नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर तस्कर आसानी से शराब पीकर व तस्करी के लिए शराब को लेकर आसानी से सीमा पार हो जाते है़
शराब बिक्री को रोकने में पुलिस विफल नज़र आ रही है़ प्रखंड छेत्र के कई जगहों में शराब बिक्री व घरेलू शराब बनाने का सिलसिला जारी है़ अब इसे रोकना पुलिस के आगे चुनौती बनी हुई है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




