गैंडे की सींग बरामद सफलता. गुप्त सूचना पर एसएसबी ने तस्कर को दबोचा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

गिरफ्तार तस्कर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से गैंडे का सींग लेकर डिलिवरी करने ठाकुरगंज आ रहा था़ जब्त सींग की कीमत अंतररास्ट्रीय बाजार में एक करोड़ बतायी जा रही है़ ठाकुरगंज : भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गलगलिया बस पड़ाव से गैंडे के सींग के साथ एक तस्कर को एसएसबी की 19वीं बटालियन ने गिरफ्तार किया […]
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्कर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से गैंडे का सींग लेकर डिलिवरी करने ठाकुरगंज आ रहा था़ जब्त सींग की कीमत अंतररास्ट्रीय बाजार में एक करोड़ बतायी जा रही है़
ठाकुरगंज : भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गलगलिया बस पड़ाव से गैंडे के सींग के साथ एक तस्कर को एसएसबी की 19वीं बटालियन ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से गैंडे का सींग लेकर डिलिवरी करने ठाकुरगंज आ रहा था़ गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी जवानों ने गलगलिया बस पड़ाव पहुंच संदेहास्पद की झोली की तलाशी लेने लगे. तलाशी के दौरान उसके झोले से गैंडे का एक सींग बरामद किया गया और आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया़
इस संबंध में एसएसबी के उप सेनानायक राज दर्शन सिंह रावत ने बताया की कमांडेंट एंथोनी थामनी को गुप्त सूचना मिली थी कि गेंडे के सींग की तस्करी कर तस्कर उसे ठाकुरगंज में डिलिवरी देने आ रहा है़
संदेह के आधार पर हुई िगरफ्तारी: सूचना मिलते ही तुरंत एसआइ मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर गलगलिया बस पड़ाव पहुंचते ही जवानों ने चारों ओर नाकेबंदी कर दिया और अपना-अपना पोजीशन संभाल लिया. बंगाल के सिन्धियाजोत बस पड़ाव से पैदल गलगलिया बस पड़ाव आ रहे बबलू को संदेह के आधार पर रूकने को कहा गया. जवानों ने तलाशी लेना प्रारंभ कर दिया और उसके झोले से गैंडे का एक सींग 820 ग्राम वजन का बरामद हुआ़ इसके बाद उसे गिरफ्तार करते हुए बटालियन मुख्यालय ठाकुरगंज लाया गया़ जहां उससे हुई सघन पूछताछ में उसने यह सींग ठाकुरगंज के किसी मुन्ना नामक व्यक्ति को डिलिवेरी देने की बात बतायी.
एसएसबी की सजगता से मिली सफलता : कमांडेंट : गलगलिया में एक करोड़ के गैंडे के सींग की बरामदगी को एसएसबी की 19वीं बटालियन के कमाडेंट एंथोनी थामनी ने एसएसबी की सजगता का परिणाम बताया है. उन्होंने कहा नेपाल कि इस अति सवेदनशील सीमा होकर तस्करों की सक्रियता को लगतार एसएसबी चुनौती के रूप में ले रही है़ मंगलवार को मेगल पुल के पास मादक पदार्थो की जब्ती और बुधवार को विलुप्त हो रहे गैंडे के सींग की जब्ती की गयी. इस बाबत उन्होंने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर दोनों कार्रवाई हुई और इसमें सफलता प्राप्त हुई.
सींग से बनायी जाती है जोशवर्धक दवा
जब्त सींग का अंतररास्ट्रीय मार्केट में कीमत एक करोड़ बतायी जा रही है़ वहीं इस बाबत एसएसबी उप सेनानायक श्री रावत ने आशंका प्रकट की कि गेंडे का यह सींग असम के काजीरंगा अभ्यारण्य से किसी गैंडे की हत्या कर कर लाया गया प्रतीत होता है़ बताते चलें चीन, मयांमार , कोरिया, थाइलेंड सहित कुछ पूर्वी देशों मे गैंडे के सींग का चूर्ण बनाया जाता है जो जोशवर्धक दवाई बनाने में इस्तेमाल किया जाता है़ जिस कारण इस निरीह प्राणी की लगातार हत्या कर उसके सींग को ऊंचे कीमत में बेचने का खेल जारी है. वहीं एसएसबी की 19वीं बटालियन के जवानों द्वारा गेंडे के सींग के साथ गिरफ्तार आरोपी को वन कर्मियों को सौंप दिया गया है. इस दोरान वन परिसर पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव, उप वन परिसर पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार और वन कर्मी बबलू कुमार मोजूद थे़ वन पदाधिकारियों ने बताया की गिरफ्तार व्यक्ति को भारतीय वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 50/51 के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




