मुफ्त में मिलेगा रसोई गैस

Published at :28 Jun 2016 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
मुफ्त में मिलेगा रसोई गैस

उज्ज्वला योजना. गैस कनेक्शन देने का कार्य शुरू, बीपीएल परिवारों को गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले बीपीएल परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जायेगा. डीएम पंकज दीिक्षत ने सोमवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ किया. किशनगंज : प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करने वाले बीपीएल […]

विज्ञापन

उज्ज्वला योजना. गैस कनेक्शन देने का कार्य शुरू, बीपीएल परिवारों को

गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले बीपीएल परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जायेगा. डीएम पंकज दीिक्षत ने सोमवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ किया.
किशनगंज : प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करने वाले बीपीएल परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन दिया जायेगा़ इस योजना के संबंध में सोमवार को जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित ने बताया कि 27 जून से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का शुभारंभ किया गया है़ ऐसे बीपीएल परिवार जिसका प्रमुख महिला हो एवं उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो तथा पहले से उसके पास कोई गैस कनेक्शन नहीं हो वैसे परिवारों को इस योजना के तहत मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जाना है़ उन्होंने बताया कि आम तौर पर गैस कनेक्शन लेने पर 16 सौ रूपये लगते है़
जिसमें सिक्यूरिटी चार्ज 1250, रेक्यूलेटर चार्ज 150 रूपये, सुरक्षा शुल्क 100 रूपये, डीजीसीसी चार्ज 25 रूपये और इंश्टॉलेशन एवं एडमिस्ट्रेशन चार्ज 75 रुपये का भुगतान करना है़ इसके अलावे भरे हुए गैस सिलेंडर का मूल्य 645 रूपये अलग से देय करना पड़ता है़ लेकिन इस योजना के लाभुकों को सिर्फ भरे हुए गैस सिलेंडर के दाम ही लगेंगे़ डीएम ने बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थी यदि भरे गैस सिलेंडर के दाम भी देने में असक्षम है और वे गैस सिलेंडर के लिए लोन लेना चाहते है तो मिलने वाले सब्सिडी पर वे लोन ले सकते है़ हिंदुस्तान कंपनी ने उज्जवला योजना लाभार्थी की सुविधा के लिए गैस चुल्हा भी मुहैया करा रही है़ यदि लाभार्थी गैस चुल्हा लेना चाहते है तो गैस चुल्हा के लिए भी लोन मिल सकता है़ डीएम श्री दीक्षित ने बताया कि छोटे परिवार के लिए 5 किलो के गैस सिलेंडर वाले कनेक्शन की भी व्यवस्था है़ उन्होंनेकहा कि जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया गया है कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत योजना से संबंधी अहर्ता पूरी करने वाले बीपीएल परिवारों को अविलंब गैस कनेक्शन मुहैया कराये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन