घाची नदी पर बने एप्रोच पुल का भविष्य एक बार फिर खतरे में

Published at :27 Jun 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
घाची नदी पर बने एप्रोच पुल का भविष्य एक बार फिर खतरे में

सिकटी : धानमंत्री सड़क योजना के तहत बन रहे बरदाहा कॉलेज चौक से बैलबाड़ी जाने वाली सड़क पर घाची नदी पर पहले से बना पुल का एप्रोच खतरे में है. पुल पर बने एप्रोच के बचाव के लिए पूर्व में भी किये गये हैं. मालूम हो कि वर्षों पूर्व मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत 25 […]

विज्ञापन

सिकटी : धानमंत्री सड़क योजना के तहत बन रहे बरदाहा कॉलेज चौक से बैलबाड़ी जाने वाली सड़क पर घाची नदी पर पहले से बना पुल का एप्रोच खतरे में है. पुल पर बने एप्रोच के बचाव के लिए पूर्व में भी किये गये हैं. मालूम हो कि वर्षों पूर्व मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत 25 लाख की लागत से इसे बनाया गया था. लेकिन उस समय तकनीकी मापदंडों की अनदेखी के कारण निर्माण के पहले वर्ष ही एप्रोच बह गया.

इससे उक्त मार्ग से आवगमन पूर्णत: बंद हो गया. इसी दौरान गुणवत्ता विहीन काम किये जाने के कारण एप्रोच की दीवार टूट कर जमींदोज हो गया. बार-बार शिकायत किये जाने के बावजूद किसी तरह की प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हो सकी. इसके कारण विगत एप्रोच विहीन पुल पर आवागमन बंद रहा. इस वर्ष जब सड़क का निर्माण शुरू हुआ तो संवेदक द्वारा पुल पर मिट्टी डाल कर इसे चालू तो किया गया. लेकिन सड़क निर्माण के प्राक्कलन में पुल के बचाव का प्रावधान नहीं रहने के कारण एक बार फिर पुल का भविष्य खतरे में नजर आ रहा है. ऐसे में इस सड़क का निर्माण एक बार फिर से बेकार साबित हो सकता है. बाढ़ के समय अगर एप्रोच कटा तो सड़क महत्वहीन होकर रह जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन