एटीएम सेंटर में चोरी का प्रयास

Published at :25 Jun 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम सेंटर में चोरी का प्रयास

किशनगंज : शहर से सटे बेलवा में गुरुवार रात्रि स्थानीय लोगों की सजगता के कारण भीषण चोरी की घटना घटित होने से बाल-बाल बच गयी़ अज्ञात चोरों ने बेलवा बाजार स्थित टाटा इंडिकैश एटीएम को गैस कटर से काट कर रुपये चोरी करने का भरपुर प्रयास किया परंतु इसी दौरान स्थानीय लोगों की नींद खुल […]

विज्ञापन
किशनगंज : शहर से सटे बेलवा में गुरुवार रात्रि स्थानीय लोगों की सजगता के कारण भीषण चोरी की घटना घटित होने से बाल-बाल बच गयी़ अज्ञात चोरों ने बेलवा बाजार स्थित टाटा इंडिकैश एटीएम को गैस कटर से काट कर रुपये चोरी करने का भरपुर प्रयास किया परंतु इसी दौरान स्थानीय लोगों की नींद खुल जाने व उनके द्वारा शोर मचाये जाने के बाद अज्ञात चोर घटनास्थल से भाग खड़े हुए़
घटना के लंबे समय के बाद भी स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी न दिये जाने से पुलिस पूरे मामले से अनभिज्ञ थी़ इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जायेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन