तीन साल बाद हत्यारे पुत्र को आजीवन कारावास

Published at :21 Jun 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
तीन साल बाद हत्यारे पुत्र को आजीवन कारावास

किशनगंज : सोमवार की सुबह किशनगंज जिला न्यायालय में तीन साल से चल रहे मर्डर केस की सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास का फैसला सुनाया़ तीन साल पहले को पुनित राम ने अपने ही पिता चंदु राम को चाकू मार कर उनकी हत्या कर वहां से फरार हो गया था़ चंदु […]

विज्ञापन

किशनगंज : सोमवार की सुबह किशनगंज जिला न्यायालय में तीन साल से चल रहे मर्डर केस की सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास का फैसला सुनाया़ तीन साल पहले को पुनित राम ने अपने ही पिता चंदु राम को चाकू मार कर उनकी हत्या कर वहां से फरार हो गया था़ चंदु राम की हत्या के बाद पुनित राम के खिलाफ थाना में कांड संख्या 350/13 पर मामला दर्ज हुआ़ फरार आरोपी पुनित राम को पुलिस ने जल्द ही गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी तीन साल तक जेल में रहा तथा अदालत में मामले की सुनवाई चलती रही़ सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक सत्य नारायण प्रसाद व अतिरिक्त लोक अभियोजक प्रणव कुमार ने अपनी अपनी दलील सतेंद्र पांडे एडीजे दो के समक्ष रखी. दोनों पक्षोंक की बहस सुनने के बाद अवर जिला व सत्र न्यायाधीश टू सतेंद्र पांडे ने आरोपी को आजीवन कारावास तथा 10 हजार जुर्माना की सजा सुनायी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन