ठाकुरगंज प्रखंड प्रमुख बनीं राधा देवी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jun 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

चुनाव. हो-हंगामे के बीच हुआ चुनाव, पंचायत समिति सदस्य की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक हाे हंगामे के बीच ठाकुरगंज प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव हो गया. इसके साथ ही पिछले कई दिनों से चल रहा जोड़-तोड़ भी समाप्त हो गया. चुनाव शुरू होने के पहले ही एक पंचायत समिति सदस्य की गिरफ्तारी से समर्थक […]
विज्ञापन
चुनाव. हो-हंगामे के बीच हुआ चुनाव, पंचायत समिति सदस्य की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक
हाे हंगामे के बीच ठाकुरगंज प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव हो गया. इसके साथ ही पिछले कई दिनों से चल रहा जोड़-तोड़ भी समाप्त हो गया. चुनाव शुरू होने के पहले ही एक पंचायत समिति सदस्य की गिरफ्तारी से समर्थक भड़क उठे. स्थिति नियंत्रित करने के लिए एसएसबी जवानों को बुलाना पड़ा.
पौआखाली : 31 पंचायत समिति सदस्यों वाले ठाकुरगंज प्रखंड प्रमुख का ताज सोमवार के दिन भौलमारा पंचायत समिति सदस्या राधा देवी के सिर आखिर सज ही गया. साथ ही उप प्रमुख पद पर कनकपुर पंचायत के समिति सदस्य गुलाम मोहियोद्दीन ने कब्ज़ा जमा लिया है.
राधा देवी को जहां 16 मत प्राप्त मिले वहीं गुलाम मोहियोद्दीन को 17 मत हासिल हुआ. उधर विपक्ष की बरचौन्दी पंचायत की समिति सदस्या रजिया सुल्ताना को 14 तो उप प्रमुख की दावेदारी करने वाली तातपौआ पंचायत की समिति सदस्या दसीना खातून को महज 13 वोट ही प्राप्त हुये. हालांकि उप प्रमुख की दावेदारी पेश करने प्रखंड मुख्यालय पहुंचे कनकपुर पंचायत के ही एक अन्य समिति सदस्य शाहनवाज को ठाकुरगंज पुलिस ने हिरासत में ले लिया ज्ञात हो कि शाहनवाज़ एक मामले में नामजद अभियुक्त है. हिरासत के बाद उसे चुनाव कार्य से अलग रखा गया.
इधर सुबह से ही प्रखंड कार्यालय में दोनों ही पक्षों के समर्थकों की भीड़ जुटी थी, प्रशासन भी पूरे चुनाव प्रक्रिया के दौरान मुस्तैद दिखा. अनुमंडल पदाधिकारी मो शफीक ने जहां पूरी चुनाव प्रक्रिया को सम्पन कराया वहीं प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर अंचलाधिकारी मो इस्माइल बतौर दंडाधिकारी के तौर पर प्रतिनियुक्त रहे. बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी तथा बाहर और अंदर पुलिस बल तैनात किये गये थे. शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु ड्यूटी पर सर्किल पुलिस इस्पेक्टर ललन पांडे, कुर्लिकोट थानाध्यक्ष रत्नेश जमादार, गलगलिया थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार, सुखानी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ठाकुरगंज थाना के एएसआई डी बी राम सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे़
कोचाधामन प्रखंड प्रमुख का चुनाव आज, तैयारी पूरी : कन्हैयाबाड़ी. कोचाधामन प्रखंड प्रमुख के चयन की सारी अटकलों को विराम देने हेतु आज कड़ी सुरक्षा के बीच प्रखंड मुख्यालय के प्रागंण में प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव संपन्न कराया जाएगा़ जिसमें सर्वप्रथम सभी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा उसके बाद प्रमुख व उपप्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया को अंतिम रूप देकर निर्वाचित प्रमुख व उपप्रमुख को गोपनीयता की शपथ दिलायी जाएगी़ यहां बताते चलें कि प्रखंड में सर्वप्रथम प्रमुख पद हेतु तीन दावेदार थे लेकिन अभी एक ही दावेदार शमा परवीन चर्चा में है जो कि कोचाधामन पंचायत से निर्वाचित पंसस हैं. जबकि जीपीएस कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि चुनाव हेतु सभी इंतजाम कर लिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




