रेलवे की जमीन पर बसे परिवारों की महिलाएं पहुंचीं सीओ कार्यालय

Published at :17 Jun 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे की जमीन पर बसे परिवारों की महिलाएं पहुंचीं सीओ कार्यालय

किशनगंज : रेलवे की जमीन पर बसे 27 परिवार घोर संकट का सामना कर रहे है़ं रेल प्रशासन द्वारा बार-बार रेलवे की जमीन को खाली करने की मिल रही चेतावनी के कारण मजदूरी कर खाने वाले परिवार को कुछ समझ नहीं आ रहा कि अब क्या किया जाये़ रेलवे प्रशासन ने सिर्फ बारिश का मौसम […]

विज्ञापन

किशनगंज : रेलवे की जमीन पर बसे 27 परिवार घोर संकट का सामना कर रहे है़ं रेल प्रशासन द्वारा बार-बार रेलवे की जमीन को खाली करने की मिल रही चेतावनी के कारण मजदूरी कर खाने वाले परिवार को कुछ समझ नहीं आ रहा कि अब क्या किया जाये़ रेलवे प्रशासन ने सिर्फ बारिश का मौसम खत्म होने तक का समय सभी परिवारों को दिया है तथा इसके बाद बल पूर्वक सभी झोपड़ियों को तोड़ने की धमकी दी गयी है़

वहीं सभी गरीब परिवार सारे सरकारी दफ्तरों का चक्कर काट चुके है पर सभी जगह सिर्फ आश्वासन के साथ लौटना पड़ा़ गुरुवार को एक बार भी इन परिवारों के सभी महिलाएं एकजुट होकर किशनगंज अंचल कार्यालय पहुंची और सीओ रमण कुमार से मदद की गुहार लगायी. वहां भी आश्वासन के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा़

अब हम इस शहर में जमीन कैसे खरीदें और कैसे अपने लिए दोबारा झोपड़ी बनाये़ं इस महंगाई की दौर में हम गरीबों का घर चलना मुश्किल है़ ऊपर से सरकारी अधिकारियों द्वारा जल्द कोई मदद न मिलने से हमें कोई रास्ता नहीं दिखायी पड़ रहा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन