चैत्र नवरात्र को ले माहौल भक्तिमय

Published at :15 Apr 2016 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र को ले माहौल भक्तिमय

बहादुरगंज : स्थानीय नप के वार्ड संख्या 11 स्थित सुभाष पथ मोड़ स्थित मंदिर में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर स्थापित मां दुर्गा के पूजा के लिए गुरूवार को महाअष्टमी को भक्तों की काफी भीड़ उमड़ने लगी.बता दें कि यहां भव्य मेला लगता है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से काफी संख्या में श्रद्धालु […]

विज्ञापन

बहादुरगंज : स्थानीय नप के वार्ड संख्या 11 स्थित सुभाष पथ मोड़ स्थित मंदिर में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर स्थापित मां दुर्गा के पूजा के लिए गुरूवार को महाअष्टमी को भक्तों की काफी भीड़ उमड़ने लगी.बता दें कि यहां भव्य मेला लगता है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.

इससे पहले विद्वान पंडित विजय झा के वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजा पाठ के साथ सप्तमी पूजा दिन ही मां दुर्गा की प्रतिमा को प्राण प्रतिष्ठा अर्पित कर हवन किया जा रहा है. उधर धार्मिक परिसर अंतर्गत आने वाले संभावित भीड़ को देखते हुए पूजनोत्सव कमेटी ने हर संभव इंतजाम कर रखा हैै.
कमेटी के अध्यक्ष रवि शर्मा व सचिव गौरव चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस मौके पर पूजा अर्चना, रामायण पाठ भजन कीर्तन कार्यक्रम भी जारी है. आज नवमी पूजा के दिन परिसर अंतर्गत महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया जायेगा. हालांकि इससे पहले अष्टमी पूजा को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की रूप महागौरी की पूजा अर्चना की. जहां खास कर महिलाओं ने डाली पूजा के तहत महागौरी को चढ़ावे के तौर पर फल फूल व मिठाई समर्पित किया.
उधर अनुष्ठान स्थल पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कमेटी के पदाधिकारी सत्य नारायण अग्रवाल, विकास गुप्ता, प्रशांत, राज किशोर शर्मा, अरुण संचेती, जीतू, विनय, अभिषेक, यदुवीर ठाकुर व चिप्पू सहित कई युवा कार्यकर्ता ठोस योगदान देने में जुटे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन