कृष्णापुरी हनुमान मंदिर में 48 घंटे का हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ

कृष्णापुरी हनुमान मंदिर में 48 घंटे का हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ
ठाकुरगंज. शहर के कृष्णापुरी मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर में रविवार से 48 घंटे का अखंड हरि नाम संकीर्तन श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया. हर वर्ष की भांति आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान ने पूरे इलाके को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया है. कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के पुरोहित द्वारा विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया. इसके बाद श्रद्धालुओं को संकीर्तन का संकल्प दिलाया गया. आयोजन की शुरुआत बंगाल से आयी कीर्तन मंडली द्वारा की गयी. उनके मधुर भजनों व संकीर्तन की धुनों पर श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आये. “हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे” के जयघोष से पूरा कृष्णापुरी इलाका गूंज उठा. मंदिर परिसर में आस्था का माहौल बना रहा. मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों व फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया है. बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे इस आयोजन में शामिल होकर संकीर्तन का आनंद ले रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रसाद वितरण व अन्य व्यवस्थाएं भी की गयी हैं, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो. आयोजन समिति के सदस्य इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. समिति में संतोष कुमार साहा उर्फ डब्बू, जगदीश अग्रवाल, अमित राज यादव व अशोक यादव सजन अग्रवाल, राजेश यादव गुड्डू यादव विकास अग्रवाल उर्फ़ मिट्ठू हर्षित अग्रवाल लालू अग्रवाल रोहित अग्रवाल राणा सरकार अजीत यादव बिल्टी यादव सहित कई स्थानीय लोग व्यवस्था संभाल रहे हैं और श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सामाजिक एकता मजबूत होती है. 48 घंटे तक चलने वाला यह अखंड संकीर्तन क्षेत्रवासियों के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




