एक ही रात पांच घरों में सेंधमारी, 10 घरों में चोरी

कोचाधामन(किशनगंज) : रविवार देर रात कोचाधामन थाना क्षेत्र की बलिया पंचायत बलिया एवं चरघरिया गांव में एक ही रात को पांच घरों में सेंधमारी सहित दस घरों में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. लगभग तीन दशक बाद इस चोरी की घटना में गृह स्वामी का नकदी सहित घर में रखे चांदी […]
कोचाधामन(किशनगंज) : रविवार देर रात कोचाधामन थाना क्षेत्र की बलिया पंचायत बलिया एवं चरघरिया गांव में एक ही रात को पांच घरों में सेंधमारी सहित दस घरों में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. लगभग तीन दशक बाद इस चोरी की घटना में गृह स्वामी का नकदी सहित घर में रखे चांदी के जेवरात एवं बेशकीमती कपड़े मोबाइल व साइकिल चोरी हुई. वहीं इस चोरी की घटना से गांव के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है. अचानक लगभग एक दर्जन परिवार में एक साथ इस चोरी की घटना से लोगों खास कर महिला एवं बच्चे भय से कांपते दिख रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




