निर्णय . किशनगंज प्रखंड कार्यालय परिसर का डीएम ने किया िनरीक्षण, कहा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2016 6:38 AM (IST)
विज्ञापन

परामर्श केंद्र भवन का निर्माण जल्द मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत जिला स्तर पर जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र स्थापित किया जायेगा. लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले उक्त केंद्र में 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण बेरोजगार युवक एवं […]
विज्ञापन
परामर्श केंद्र भवन का निर्माण जल्द
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत जिला स्तर पर जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र स्थापित किया जायेगा. लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले उक्त केंद्र में 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार की खोज के लिए स्वयं सहायता भत्ता प्रदान करने के लिए आवेदन प्राप्त कर पंजीयन किया जायेगा.
किशनगंज : मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत जिला स्तर पर जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र स्थापित किया जायेगा. 57 हजार 375 स्क्वायर फीट में प्रस्तावित जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र भवन के निर्माण के लिए जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने भूमि के चयन हेतु प्रखंड किशनगंज प्रखंड कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया. इस संबंध में डीएम श्री दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत राज्य के प्रत्येक जिले में जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र स्थापित किया जाना है.
इसके लिये योजना एवं विकास विभाग द्वारा डेढ़ एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गयी है. उन्होंने बताया कि लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले उक्त केंद्र में 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार की खोज हेतु स्वयं सहायता भत्ता प्रदान करने के लिए आवेदन प्राप्त कर पंजीयन किया जायेगा. इसी केंद्र पर शिक्षित बेरोजगार युवकों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड प्रदान किया जायेगा. इसके अतिरिक्त कौशल विकास हेतु इच्छुक छात्र-छात्राओं से भी आवेदन लिया जायेगा.
उन्होंने बताया कि केंद्र के लिए भवन निर्माण हेतु भूमि चिह्नित किया जा रहा है. भूमि चिह्नित कर योजना एवं विकास विभाग को प्रतिवेदन एक सप्ताह में प्रतिवेदन भेज दिया जायेगा. इस मौके पर अपर समाहर्ता रामजी साह, एसडीओ मो शफीक व भवन निर्माण विभाग के अभियंता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




