हाथियों ने मचाया उत्पात, 30 एकड़ की फसल बरबाद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2016 7:10 AM (IST)
विज्ञापन

दिघलबैंक(किशनगंज). प्रखंड के तेलीभीट्ठा नया बाड़ी गांव में घुसे जंगली हाथियों का उत्पात शुक्रवार देर शाम तक चलता रहा. स्थानीय ग्रामीण हाथी के डर से शाम को ही अपने घरों में दुबक गये. खास कर दूर दराज से आने वाले लोग जल्द ही आकर अपने घरों में सुरक्षित महसूस करने लगे. बीडीओ नर्मदेश्वर झा, सीओ […]
विज्ञापन
दिघलबैंक(किशनगंज). प्रखंड के तेलीभीट्ठा नया बाड़ी गांव में घुसे जंगली हाथियों का उत्पात शुक्रवार देर शाम तक चलता रहा. स्थानीय ग्रामीण हाथी के डर से शाम को ही अपने घरों में दुबक गये. खास कर दूर दराज से आने वाले लोग जल्द ही आकर अपने घरों में सुरक्षित महसूस करने लगे. बीडीओ नर्मदेश्वर झा,
सीओ राकेश, वन विभाग के रेंजर एवं स्थानीय लोगों के मदद से मशाल जला कर, पटाखों की आवाज से रात्रि नौ बजे जंगली हाथी को नेपाल की ओर भगाया गया. बीडीओ श्री झा ने बताया कि भर दिन भारी मशक्कत के बाद रात्रि नौ बजे हाथियों को नेपाल के जंगल में भगाया जा सका. दिन भर हाथी मकई के खेत में ही चक्कर काटते रहे.
लोगों का हुजूम के कारण हाथी खेतों में चक्कर काटते रहे. इस उत्पात में भारी मात्रा में मकई, गेहूं एवं केला का फसल नुकसान हुआ है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी ब्रज किशोर चरण ने बताया कि हाथी के उत्पात में कुल 30 एकड़ फसल नष्ट हुआ है.
इनमें 25 एकड़ मकई, 3 एकड़ गेहूं व 2 एकड़ केला का फसल शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




