आग लगने से पांच परिवारों के घर जले

Published at :02 Apr 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से पांच परिवारों के घर जले

पाठामारी : गुरुवार रात्रि प्रखंड मुख्यालय से सटे चुरली पंचायत के धोबीभीट्ठा गांव में अचानक आग लगने से कई घर जलकर राख हो गये. आग बुझाने में एसएसबी कामत बस्ती बीओपी के जवानों ने अथक प्रयास किया. लोगों के सूचना के बाद फ्रायर ब्रिगेड व ठाकुरगंज थाना की टीम घटना स्थल पर पहुंची. लेकिन तब […]

विज्ञापन
पाठामारी : गुरुवार रात्रि प्रखंड मुख्यालय से सटे चुरली पंचायत के धोबीभीट्ठा गांव में अचानक आग लगने से कई घर जलकर राख हो गये. आग बुझाने में एसएसबी कामत बस्ती बीओपी के जवानों ने अथक प्रयास किया. लोगों के सूचना के बाद फ्रायर ब्रिगेड व ठाकुरगंज थाना की टीम घटना स्थल पर पहुंची. लेकिन तब तक सब कुछ जल कर खत्म हो चुका था. अंचलाधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे.
आगलगी की घटना में धोबीभीट्ठा के रवि महतो, राजेश महतो, लक्षमण महतो व महेंद्र सरदार कुल चार लोगों के चार गाय दो बछड़े व 2 बकरी सहित अनाज, नकद 20 हजार रुपये के साथ घर के साथ सामान जल कर राख हो गया. अंचल प्रशासन की ओर से अगलगी पीडि़त प्रत्येक परिवारों को 68 सौ रुपये नकद, 50 किलो चावल व 50 किलो गेहूं प्रदान किया गया है. आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन