जिप के लिए 14 लोगों ने किया नामांकन

Published at :01 Apr 2016 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
जिप के लिए 14 लोगों ने किया नामांकन

किशनगंज : छठे एवं सातवें चरण में जिला परिषद के चुनाव में नामांकन दाखिल करने की होड़ लगी हुई है. छठे चरण में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि दो अप्रैल तक है, जबकि सातवें चरण में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है. अनुमंडल कार्यालय में आज जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या […]

विज्ञापन

किशनगंज : छठे एवं सातवें चरण में जिला परिषद के चुनाव में नामांकन दाखिल करने की होड़ लगी हुई है. छठे चरण में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि दो अप्रैल तक है, जबकि सातवें चरण में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है. अनुमंडल कार्यालय में आज जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 12 से लबली बेगम,

13 से रजिया बेगम और मुन्नी बेगम, 16 से अनवारूल हक, 11 से फरहीन नाज, क्षेत्र संख्या 13 से मीनू कुमारी सिंह, क्षेत्र संख्या 15 से अबुल कलाम आजाद ने नामांकन दाखिल किया है. क्षेत्र संख्या 12 सोगरा नाहिद, 11 से फागु मांझी और रियाज अहमद, 10 से समसूल हक, 13 से सलीन टुडू और जहाना खातून, 12 सोबीन कौसर,क्षेत्र संख्या 11 से नामांकन दाखिल करने वाली फरहीन नाज सामान्य सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी हुई है.

वर्ष 2006 के चुनाव में इस क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हो चुकी है. क्षेत्र संख्या 11 से नामांकन करने वाली उम्मीदवार फरहीन नाज ने बताया कि विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ूंगा. विगत पांच वर्षों में कोई विकास नहीं दिखायी दे रहा है. यहां बता दें कि इस बार जिला परिषद का चेयरमैन पद महिला आरक्षित होने के कारण कई नामचीन महिला जिला परिषद चुनाव में बिगुल फूंकने की तैयारी में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन